{"_id":"69767213061b40fb05038251","slug":"the-injured-will-also-get-free-treatment-up-to-rs-15-lakh-in-private-hospitals-lucknow-news-c-13-lko1096-1576040-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हादसे के घायलों को निजी अस्पतालों में भी डेढ़ लाख रुपये तक मुफ्त इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हादसे के घायलों को निजी अस्पतालों में भी डेढ़ लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
विज्ञापन
लखनऊ। सड़क हादसे में घायल होने वालों के इलाज में अब रुपये की अड़चन नहीं आएगी। हाईवे से सटे जिले के 82 निजी अस्पतालों में इन्हें डेढ़ लाख रुपये तक का मुफ्त उपचार मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग इन अस्पतालों से अनुबंध कर रहा है। अफसरों का कहना है फरवरी या मार्च के पहले हफ्ते तक सुविधा शुरू हो जाएगी।
सड़क दुर्घटनाओं के घायलों को तुरंत व मुफ्त इलाज देने के लिए जिले में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना कैशलैस ट्रीटमेंट ऑफ रोड एक्सीडेंट विक्टिम्स स्कीम-2025 लागू की गई है। इसके तहत सरकारी के साथ अब निजी अस्पताल भी घायलों को तत्काल इलाज मुहैया कराएंगे।
सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि कानपुर रोड, अयोध्या, सीतापुर रोड, हरदोई समेत अन्य हाईवे से सटे 82 बड़े निजी अस्पतालों को सूचीबद्व किया गया है। इसमें वे अस्पताल शामिल हैं, जहां आर्थोपैडिक, सर्जन, फिजिशियन व न्यूरो सर्जन तैनात हैं और जांच के भी पुख्ता इंतजाम हैं। घायलों के इलाज पर आने वाला डेढ़ लाख रुपये तक का खर्च जिला सड़क सुरक्षा समिति वहन करेगी। यह सुविधा दुर्घटना के बाद एक सप्ताह तक किसी भी सरकारी या निजी अस्पताल में उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
घायल होने वालों में अधिकतर युवा
सीएमओ ने बताया कि जनपद में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के घायलों में अधिकतर युवा होते हैं। तेज रफ्तार, नशा और यातायात नियमों की अनदेखी हादसों का प्रमुख कारण है। उन्होंने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट व सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाने और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने की अपील की है।