{"_id":"69810bfe1aea5e32f90c3b61","slug":"the-importance-of-nerve-blocks-in-reducing-pain-lucknow-news-c-13-lko1070-1586871-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 'दर्द कम करने में नर्व ब्लॉक का महत्व'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 'दर्द कम करने में नर्व ब्लॉक का महत्व'
विज्ञापन
एसजीपीजीआई की कार्यशाला में मौजूद विशेषज्ञ।
लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमन के मुताबिक अल्ट्रासाउंड की भूमिका सिर्फ जांच तक सीमित नहीं है। अब इलाज में भी इसका महत्व बढ़ रहा है। निदेशक सोमवार को संस्थान में अल्ट्रासाउंड-गाइडेड रीजनल एनेस्थीसिया पर आयोजित कार्यशाला में बोल रहे थे।
डीन प्रो. शालीन कुमार ने कहा कि असहनीय दर्द को कम करने और रिकवरी समय घटाने में सहायक पेरिऑपरेटिव नर्व ब्लॉक का महत्व है। प्रो. संजय धीराज ने बताया कि नर्व ब्लॉक से तनाव प्रतिक्रिया को कम करने के साथ मरीज को जल्द चलने में भी मदद कर रहे हैं।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. देवेंद्र गुप्ता ने शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए विभाग के सभी प्रयासों में समर्थन देने का आश्वासन दिया। मौके पर एनेस्थीसिया टीम के डॉ. वंश, प्रतीक, सुरुचि, गणपत और रफत की ओर से लिखित अल्ट्रासाउंड निर्देशित क्षेत्रीय एनेस्थीसिया के लिए बेडसाइड संदर्भ एटलस का विमोचन किया गया। मौके पर प्रो. अरुण श्रीवास्तव और डॉ. प्रतीक मौजूद रहे।