फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The hospital found guilty in the investigation was neither fined nor its license cancelled.

Lucknow News: जांच में दोषी अस्पताल पर न लगा जुर्माना न लाइसेंस निरस्त

Mon, 29 Dec 2025 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
The hospital found guilty in the investigation was neither fined nor its license cancelled.
लखनऊ। ठाकुरगंज स्थित ऑक्सीजन हॉस्पिटल में बच्चे की मौत मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद भी अफसर कार्रवाई के बजाय जांच रिपोर्ट दबाए बैठे हैं। स्वास्थ्य विभाग के जरिये अभी तक न लाइसेंस निरस्त किया गया और न ही जुर्माना लगाया गया। ऐसे में निजी अस्पताल का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है।
विज्ञापन

ठाकुरगंज के मुफ्तीगंज निवासी जियान (3) की ऑक्सीजन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 21 जुलाई को मौत हो गई थी। परिजनों ने इलाज में लापरवाही और वसूली का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच पहले अपर निदेशक लखनऊ मंडल डॉ. जीपी गुप्ता ने किया था। नोटिस जारी करके डॉक्टर को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया। डॉक्टर बीमारी का बहाना बताकर गायब हो गया था। दो माह के इंतजार के बाद अपर निदेशक ने सीएमओ को पत्र भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। सीएमओ ऑफिस से अस्पताल को पांच पत्र जारी हुए थे, मगर अस्पताल का डॉक्टर व संचालक साक्ष्य के साथ कमेटी के सामने पेश नहीं हुए। कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट में अस्पताल को दोषी करार दिया है।
विज्ञापन

कमेटी के सदस्यों का कहना है कि बच्चे का इलाज कुशल विशेषज्ञ के जरिये नहीं किया गया था। इलाज में हुई लापरवाही से बच्चे की जान चली गई। पंद्रह दिन बीतने के बाद भी अफसरों ने अभी तक न जुर्माना लगाया और न ही लाइसेंस निरस्त किया। ऐसे में अस्पताल का संचालन हो रहा है। नर्सिंग होम के नोडल डॉ. एपी सिंह ने बताया अस्पताल को अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया है। अस्पताल का पक्ष आने के बाद कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed