{"_id":"67cc9cf3ad8dba9b2e0d3856","slug":"the-headless-body-found-in-nanpara-was-of-shravastis-sajaroon-shravasti-news-c-98-1-brp1009-127667-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: श्रावस्ती की साजरून की थी नानपारा में मिली सिर कटी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: श्रावस्ती की साजरून की थी नानपारा में मिली सिर कटी लाश
Sun, 09 Mar 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 09 Mar 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
साजरून की फाइल फोटो।
नानपारा (बहराइच)/श्रावस्ती। जगन्नाथपुर गांव से निकली नहर के पास शुक्रवार को मिली महिला की सिर कटी लाश की पहचान श्रावस्ती के मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम चमरपुरवा, मजरा श्रीनगर निवासी साजरून के रूप में हुई है। कद-काठी व कपड़े से आमना ने मृतका की पहचान अपनी बहू के रूप में की है। वहीं, पुलिस को शनिवार को दूसरे दिन भी कटा सिर नहीं मिला। पुलिस इसे प्रेम प्रसंग में हत्या मानकर जांच कर रही है।
शुक्रवार देर रात आमना ने पुलिस से मिलकर सिर कटी लाश को पहचानने का दावा किया। बताया कि शव उसकी बहू साजरून (26) की है, जो बुधवार देर रात से गायब थी। पुलिस सास के पहचान के दावे को सही मानकर जांच को आगे बढ़ा रही है। अधिकारियों का दावा है कि सर्विलांस के माध्यम से आरोपी की पहचान लगभग कर ली गई है। मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
मृतका की मां ने भी शव की पहचान की है। मां ने बताया है कि साजरून के पीठ पर मस्सा, हाथ में पुरानी चोट का निशान था। बरामद शव में सभी निशान मिले हैं। -प्रद्युम्न कुमार सिंह, सीओ नानपारा
विज्ञापन
पिता ने सास-ससुर पर संदेह जताते हुई दी तहरीर
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। साजरून के पिता ने तहरीर देकर हत्याकांड को नया रूप दिया है। हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के ग्राम बेगमपुर के मजरा हसनापुर निवासी इंसान अली ने बताया कि पुत्री साजरून (26) का निकाह 10 वर्ष पूर्व चमरपुरवा के मजरा श्रीनगर निवासी अलीमुद्दीन के साथ किया था। अभी अलीमुद्दीन मुंबई के जेजे चौकी के नल बाजार में रहकर काम करता है। उसके दो बच्चे मुस्तफा (5) व फातिमा (18 माह) हैं। बुधवार को साजरून ससुराल से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। शुक्रवार को नानपारा कोतवाली क्षेत्र में नहर पटरी से एक महिला का सिर कटा शव मिला था। शव के दाहिने हाथ में सफेद दाग, पीठ पर काला तिल, पांव की पायल व काली चप्पल और कपड़ा देख इंसान अली ने पहचान पुत्री साजरून के रूप में की। इस मामले में इंसान अली ने मल्हीपुर थाने में मृतका के सास आमना व ससुर मुहीद अली पर अपने पुत्र का पता न बताने पर संदेह जताते हुए तहरीर दी है।