फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The Guardians of the Law Are the Protectors of Society: Dr. Rajeshwar Singh

समाज के संरक्षक हैं कानून के रक्षक : डॉ. राजेश्वर सिंह

Fri, 03 Apr 2026 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
The Guardians of the Law Are the Protectors of Society: Dr. Rajeshwar Singh
कलेक्ट्रेट परिसर में बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं का सम्मान करते सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर
लखनऊ। इंद्रदेव सिंह मेमोरियल सोसाइटी की ओर से बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में स्व. इंद्रदेव सिंह (एडवोकेट) द्वार का लोकार्पण व अधिवक्ता सम्मान समारोह हुआ। सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह, एमएलसी महेंद्र सिंह और एमएलसी रामचंद्र प्रधान ने अधिवक्ताओं का सम्मान किया।
विज्ञापन

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि कानून के रक्षक समाज के संरक्षक हैं। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में स्व. इंद्रदेव सिंह का वकालत और समाज सेवा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान है। अधिवक्ता परिवार के लिए सामाजिक सुरक्षा कवच सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे और इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा जाएगा। दिवंगत 10 अधिवक्ताओं की धर्मपत्नियों को एक-एक लाख की सहायता राशि दी गई। 20 युवा अधिवक्ताओं को लैपटॉप दिए। 85 वरिष्ठ अधिवक्ताओं को ऑफिस बैग, शॉल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। पूर्व जल शक्ति मंत्री व सदस्य विधान परिषद महेंद्र सिंह ने भी स्वर्गीय इंद्रदेव सिंह को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


कार्यक्रम में एमएलसी रामचंद्र प्रधान ने अनुभव साझा किए। स्व. इंद्रदेव सिंह की धर्मपत्नी नयनतारा सिंह, नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, राजलक्ष्मी सिंह, रामेश्वर सिंह, पूर्व एमएलसी अरविंद कुमार त्रिपाठी, सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति रंगनाथ पांडेय, सेवानिवृत्त जिला जज आरएन सिंह, परशुराम मिश्रा, जय सिंह और शिव शंकर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed