{"_id":"66f012075e3fdd86d70a6517","slug":"the-groom-molested-the-girl-in-the-bathroom-lucknow-news-c-13-lko1027-884166-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बाथरूम में शोहदे ने किशोरी से की छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बाथरूम में शोहदे ने किशोरी से की छेड़छाड़
Sun, 22 Sep 2024 06:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 22 Sep 2024 06:18 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। बाथरूम में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने बृहस्पतिवार को वजीरगंज थाने में केस दर्ज कराया है।
किशोरी की मां के अनुसार, पड़ोस में रहने वाले अहद पठान ने कुछ वक्त पहले नहाते वक्त उनकी 16 साल की बेटी की तस्वीरें खींच ली थीं। इसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। 19 सितंबर की सुबह बेटी छत पर बने बाथरूम में नहा रही थी। इसी दौरान आरोपी वहां घुस गया और गलत हरकत करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। जब वह शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचीं तो अहद व उसके परिजनों ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने अहद पठान, ताज पठान, फैज, जरीना, मोमिना, पिंटू व अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कराया है।