{"_id":"69d560405fcc6dd77d0d1f0b","slug":"the-green-corridor-will-also-connect-to-sultanpur-road-and-will-be-a-four-lane-road-lucknow-news-c-13-lko1070-1680669-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सुल्तानपुर रोड से भी जुड़ेगा ग्रीन कॉरिडोर, बनेगी फोर लेन सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सुल्तानपुर रोड से भी जुड़ेगा ग्रीन कॉरिडोर, बनेगी फोर लेन सड़क
विज्ञापन
ग्रीन कॉरिडोर के काम का निरीक्षण करते एलडीए वीसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। पिपराघाट से शहीद पथ के बीच आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सुल्तानपुर रोड से भी जुड़ेगा। इसके लिए सेना की जमीन से मरी माता मंदिर तक चार लेन सड़क बनाई जाएगी। इससे करीब 10 लाख की आबादी की गोमतीनगर विस्तार से अर्जुनगंज की ओर आवाजाही आसान होगी। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने मंगलवार को निरीक्षण के बाद सड़क का काम जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि ग्रीन कॉरिडोर के तीसरे चरण में पिपराघाट से शहीद पथ के बीच बंधा व सड़क निर्माण के साथ फ्लाईओवर और ब्रिज का काम कराया जा रहा है। इस रूट को जनता के लिए और उपयोगी बनाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर को सुल्तानपुर रोड से सीधे जोड़ा जाएगा। इस काम के लिए सेना की जमीन पर निर्माणाधीन ग्रीन कॉरिडोर से सुल्तानपुर रोड स्थित मरी माता मंदिर तक चार लेन सड़क बनाई जाएगी। करीब 1800 मीटर लंबी सड़क के निर्माण पर 33 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नई सड़क बनने से पुलिस मुख्यालय, ओमैक्स, इमार टाउनशिप समेत गोमतीनगर विस्तार से अर्जुनगंज की ओर जाना-आना आसान होगा।
डालीगंज आरओबी 15 जून तक हो जाएगा पूरा
वीसी ने बताया कि ग्रीन कॉरिडोर के तहत पक्का पुल से डालीगंज तक बनाए जा रहे करीब डेढ़ किमी लंबे आरओबी के बीच रेलवे लाइन आ रही है। रेलवे से एनओसी मिलने के बाद अब पुल का काम 15 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। यह आरओबी चालू होने से खदरा, सीतापुर रोड, चौक, हुसैनाबाद, बसंतकुंज की आबादी को बड़ी राहत मिलेगी।