फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The glory of Kumbha told through dance drama

Lucknow News: नृत्य नाटिका से बताई कुंभ की महिमा

Mon, 13 Jan 2025 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
The glory of Kumbha told through dance drama
नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देतीं महिलाएं।
लखनऊ। नाटक, गीत और नृत्य के माध्यम से कुंभ स्नान, गंगा की पवित्रता और प्रयाग नगरी के इतिहास को एक नए अंदाज में पेश किया। इस अद्भुत प्रदर्शन से महिलाओं ने न केवल दर्शकों का दिल जीता बल्कि कुंभ के महत्व को भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

विक्रमादित्य मार्ग स्थित अवध लेडीज क्लब में महिला सदस्यों की ओर से रविवार को कुंभ के महत्व आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक देवी गीत से हुई। इसके बाद अपर्णा सिंह, इंदु सारस्वत, मृदुल पांडे और मधु श्रीवास्तव ने नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी। नाटक की कहानी में ननद-भौजाई कुंभ स्नान करने के दौरान खो जाती हैं। उनकी मीठी नोक-झोंक को दर्शाते हुए कुंभ स्नान की महिमा और धार्मिक महत्व उजागर किया गया। अपर्णा सिंह ने ''गंगा में हिराई गई भौजी हमार'' गाकर दर्शकों का मन मोह लिया। सरिता अग्रवाल ने ''सैंया कुंभ के मेला हम जइबे जरूर'' और रमा गुप्ता ने प्रयाग नगरी पर गीत सुनाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मुख्य अतिथि मधू चतुर्वेदी ने कुंभ के धार्मिक महत्व पर चर्चा की वहीं विशिष्ट अतिथि राम कुटुंब की अध्यक्ष विनीता मिश्रा ने कुंभ के सांस्कृतिक महत्व के बारे में बताया। संचालन मनोरमा मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed