{"_id":"6660f0c440a956d58b0ca854","slug":"the-girls-mobile-phone-was-stolen-lucknow-news-c-13-lko1012-746197-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: धक्का देकर लूट ले गए युवती का मोबाइल फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: धक्का देकर लूट ले गए युवती का मोबाइल फोन
Thu, 06 Jun 2024 04:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 06 Jun 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। बाइक सवार दो लुटेरों ने युवती को धक्का देकर मोबाइल लूटा और भाग निकले। घटना के आठ दिन बाद अलीगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
अलीगंज के सेक्टर-आई निवासी टीना एक प्राइवेट कंपनी में काम करती हैं। उनके मुताबिक 28 मई की रात वह दफ्तर से लौट रही थीं।
घर से 100 मीटर पहले बाइक सवार दो बदमाश पीछे से टीना को धक्का देकर उनके हाथ से मोबाइल फोन लूट ले गए। टीन के शोर मचाने पर लोगों के जुटने से पहले लुटेरे भाग चुके थे।
टीना ने मंगलवार को अलीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से लुटेरों का सुराग लगाने में जुटी है।