{"_id":"69deaa687deb8210a501b78f","slug":"the-girls-clothes-were-torn-after-stopping-her-car-and-she-was-beaten-with-kicks-and-punches-lucknow-news-c-13-lko1070-1690573-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कार रोक कर युवती के कपड़े फाड़े, लात-घूंसों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कार रोक कर युवती के कपड़े फाड़े, लात-घूंसों से पीटा
Wed, 15 Apr 2026 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। बीबीडी निवासी युवती ने चार लोगों पर उनकी कार रुकवा कर दुपट्टा खींचने और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पीड़िता के मुताबिक 11 अप्रैल रात करीब 9:30 बजे वह परिवार के साथ घर जा रही थीं। आरोप है कि बीबीडी ग्रीन सिटी चौराहे पर राहुल व उसके तीन साथियों ने जबरन उनकी कार रोक ली। राहुल ने कार का शीशा तोड़ने का प्रयास किया और शीशा नीचे करने पर उसने दुपट्टा खींच लिया। कार से बाहर खींचकर आरोपियों ने उनके कपड़े फाड़े और लात-घूंसों से पीटा। उन्होंने खुद को कार में बंद कर पुलिस को सूचना दी। इस पर आरोपी क्राउन मॉल में भाग गए, जिन्हें डेढ़ घंटे बाद पुलिस ने पकड़ा। इंस्पेक्टर राम सिंह के अनुसार, आरोपियों का पीड़िता से विवाद हुआ था। मामले की जांच जारी है और घटनास्थल के निगरानी कैमरों की फुटेज देखी जाएगी।