{"_id":"60be7dca8ebc3e1f59430e5e","slug":"the-girl-filed-fir-of-sexual-abuse-against-the-relative-youth-lko-city-news-lko581431044","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदार युवक पर शादी का झांसा देकर चार साल तक यौन शोषण करने का आरोप, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तेदार युवक पर शादी का झांसा देकर चार साल तक यौन शोषण करने का आरोप, मुकदमा
विज्ञापन
इलाके की एक युवती ने रिश्तेदार युवक पर शादी का झांसा देकर चार साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना प्रभारी महेंद्र सिंह के अनुसार, बेहसा निवासी 22 वर्षीय युवती ने शिकायत में बताया कि राजाजीपुरम कॉलोनी निवासी रिश्तेदार विनय कुमार का घर आना-जाना था।
विनय ने बातों में फंसाकर संबंध बना लिए और शादी का झांसा देेकर चार साल तक शोषण करता रहा। आरोप है कि इस दौरान वह दो बार गर्भवती हो गई, लेकिन आरोपी ने गर्भपात करवा दिया।
घर में घुसकर महिला से मारपीट, छेड़खानी
महानगर इलाके में महिला के घर में घुसकर एक व्यक्ति ने मारपीट और छेड़खानी की। पीड़िता ने मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता का आरोप है कि कामरान नाम के व्यक्ति ने घर में घुसकर मारपीट के दौरान छेड़खानी की।
विज्ञापन
छेड़खानी के विरोध पर युवती को पीटा
आलमबाग इलाके में रहने वाली एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी पंकज चौरसिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि रविवार को हंसी-मजाक के दौरान आरोपी छेड़खानी करने लगा। विरोध पर पीड़िता की पिटाई की।