{"_id":"698510a927ee5fc7a20b84a5","slug":"the-gigantic-form-of-shiva-in-the-capital-the-50-feet-high-supernatural-shivalinga-is-the-center-of-attraction-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1592920-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: राजधानी में शिव का विराट रूप, 50 फीट ऊंचा अलौकिक शिवलिंग आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: राजधानी में शिव का विराट रूप, 50 फीट ऊंचा अलौकिक शिवलिंग आकर्षण का केंद्र
Fri, 06 Feb 2026 03:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 06 Feb 2026 03:20 AM IST
विज्ञापन
राजधानी में शिव का विराट रूप, 50 फीट ऊंचा अलौकिक शिवलिंग आकर्षण का केंद्र
लखनऊ। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर राजधानी में भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। अयोध्या मार्ग स्थित नीलगिरी चौराहे के पास श्री गौरी शंकर सेवा समिति की ओर से 50 फीट ऊंचे भव्य शिवलिंग का निर्माण कराया गया है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बृहस्पतिवार से यहां कांवर सेवा शिविर की शुरुआत हो गई है।
समिति के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने बताया कि पांच फरवरी से 15 फरवरी तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 12 से 15 फरवरी के बीच विशेष धार्मिक कार्यक्रम होंगे। समापन अवसर पर कन्याओं के विवाह का आयोजन किया जाएगा। समिति की ओर से यह 29वां आयोजन है।
इस विराट शिवलिंग की खासियत इसकी कलात्मक बनावट है। निर्माण कार्य कोलकाता से आए विशेष कलाकारों द्वारा किया गया है। ये कलाकार मिट्टी, बांस और अन्य विशेष सामग्रियों से भव्य पंडाल व प्रतिमाएं बनाने के लिए जाने जाते हैं। आयोजन स्थल पर दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है।