फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The gang spent Rs 1 lakh every month to declare the cards of ineligible people as genuine

Lucknow News: अपात्रों के कार्ड को सही बताने के लिए गिरोह हर माह खर्च करता था एक लाख रुपये

Sun, 28 Dec 2025 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 28 Dec 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
The gang spent Rs 1 lakh every month to declare the cards of ineligible people as genuine
लखनऊ। फर्जी आईडी से अपात्रों के आयुष्मान कार्ड बनाने वाले गिरोह के सरगना प्रतापगढ़ निवासी चंद्रभान ने पूछताछ में एसटीएफ को अहम जानकारी दी है। आरोपी ने खुलासा किया है कि वह अपात्रों के कार्ड अप्रूव कराने के लिए इंप्लीमेंटेशन सपोर्ट एजेंसी और स्टेट हेल्थ एजेंसी के कर्मचारियों को प्रति माह एक लाख रुपये देता था।
विज्ञापन


सरगना के इस खुलासे के बाद दोनों एजेंसियों की मिलीभगत की गहनता से छानबीन की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि इन एजेंसियों में तैनात अधिकारियों की संलिप्तता की भी जांच की जाएगी। एसटीएफ में एएसपी विशाल विक्रम सिंह का कहना है कि एक वर्ष से गिरोह जाली आईडी से आयुष्मान कार्ड बना रहा था। ठगों ने एक वर्ष में पांच हजार से अधिक अपात्रों के कार्ड बनाए थे। इससे सरकार को करोड़ों के राजस्व का नुकसान पहुंचा है। गिरोह से इंप्लीमेंटेशन सपोर्ट एजेंसी के एक्जीक्यूटिव सुजीत कनौजिया, सौरभ मौर्य और विश्वजीत हर माह रुपये लेते थे। अब तक की छानबीन में एजेंसी के अफसर की संलिप्तता सामने आई है।
विज्ञापन

गिरोह के सरगना ने बताया कि वह एक अपात्र कार्ड बनाने का 10 हजार रुपये लेता था। एसटीएफ का कहना है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों और उनके करीबियों के बैंक खाते खंगाले जा रहे हैं। कुछ आरोपियों के बैंक खातों से लेनदेन की पुष्टि हुई है। गिरोह के सरगना से जुड़े कुछ अन्य लोगों के बारे में भी एसटीएफ को जानकारी मिली है, जिनकी तलाश की जा रही है। उल्लेखनीय है कि एसटीएफ ने सात लोगों को गिरफ्तार कर गिरोह का भंडाफोड़ किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article