फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The funeral procession of the law minister's effigy was burnt

Lucknow News: कानून मंत्री के पुतले की शवयात्रा निकाल किया दहन

Sat, 01 Mar 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 01 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
The funeral procession of the law minister's effigy was burnt
दीवानी न्यायालय गेट के सामने कानून मंत्री की शव यात्रा निकालते अ​धिवक्ता।
श्रावस्ती। केंद्र सरकार की ओर से लाए जा रहे अधिवक्ता संशोधन बिल का विरोध जिले में लगातार जारी है। शुक्रवार को भी भिनगा में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय परिसर से कानून मंत्री के पुतले की शवयात्रा निकाल कर गेट पर दहन किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन भिनगा के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रह विरोध जताया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर से कानून मंत्री के पुतले की शवयात्रा निकाली। इसके बाद न्यायालय गेट स्थित पुलिस चौकी के सामने पुतला दहन कर विरोध जताया। अधिवक्ताओं ने केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर महामंत्री रामगोपाल शुक्ला, राजेंद्र प्रकाश पांडेय, चंद्र कुमार मिश्रा, सतीश मौर्य, कृष्ण कुमार तिवारी, रामचंद्र वर्मा, अरुण कुमार मिश्रा सहित काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार से वादकारियों को सामान्य तिथि लेकर लौटना पड़ा। अधिवक्ताओं की हड़ताल से सदर तहसील भिनगा में भी कामकाज ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed