फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The foundation stone for development works worth Rs 400 crore of the Municipal Corporation will be laid today.

Lucknow News: नगर निगम के 400 करोड़ रुपये लागत के विकास कार्यों का आज होगा शिलान्यास

Tue, 26 May 2026 02:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
The foundation stone for development works worth Rs 400 crore of the Municipal Corporation will be laid today.
नगर निगम।
लखनऊ। महापौर सुषमा खर्कवाल के कार्यकाल के तीन साल पूरे होने पर मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में नगर निगम की ओर से आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई विशिष्ट अतिथियों सहित करीब एक हजार मेहमानों को बुलाया गया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में तीन साल में किए गए विकास कार्याें की स्मारिका भी प्रकाशित की जाएगी। इस साल करीब 400 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया जाएगा। इनमें शहर में नई सड़क, नाली, नाला निर्माण, फ्लाईओवर के नीचे सुंदरीकरण के कार्य प्रमुख रूप से शामिल हैं। सफाई और वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए भी कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

इन प्रमुख कार्यों का होगा शिलान्यास
- रोड स्वीपिंग मशीनों की खरीद
- नालों का निर्माण
-सड़क व नाली निर्माण
- खराब नलकूपों की मरम्मत
- कल्याण मंडप व उत्सव वाटिका निर्माण
- जानकीपुरम प्रथम वार्ड में इंजीनियरिंग कालेज के निकट लाइब्रेरी निर्माण
- वेंडिंग जोन निर्माण
- फ्लाईओवर के नीचे सुंदरीकरण, खेल गतिविधि और पार्किंग विकसित करना
- दो पानी की टंकियों की मरम्मत
- स्ट्रीट लाइट लगाने
- घास व पेड़ों की छंटाई से निकले वाले कचरे के निस्तारण का प्लांट लगाना
- लक्ष्मण पार्क, शहीद पार्क व अन्य थीम पार्क का निर्माण
-पर्यावरण सुधार को लेकर फुटपाथ निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed