फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The forest department installed six cameras to trace the leopard

Lucknow News: तेंदुए को ट्रेस करने के लिए वन विभाग ने लगाए छह कैमरे

Mon, 25 Aug 2025 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
The forest department installed six cameras to trace the leopard
कैमरा लगाती वन विभाग की टीम।
लखनऊ। रहमानखेड़ा क्षेत्र के जंगलों व उससे ग्रामीण इलाकों में घूम रहे तेंदुए की सूचना पर वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में कांबिंग की। जंगल से सटे खेतों में उसके पगचिह्न देखने के भी प्रयास किए, लेकिन टीम को कहीं भी ताजे पगचिह्न नहीं मिले।
विज्ञापन

सहिलामऊ में गत दिवस बछिया का शिकार करने के बाद उसके शव के आसपास ग्रामीणों ने तेंदुए के पगचिह्न देखे थे, जिसके बाद से क्षेत्र के लोगों में दहशत है। सूचना पर वन विभाग की टीम ने तेंदुए को ट्रेस करने के लिए छह स्थानों पर कैमरे भी लगा दिए हैं। उलरापुर गांव निवासी किसान राजू यादव ने बताया कि क्षेत्र में तेंदुआ कई बार देखा गया है। बाघ के रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान भी कई बार जंगल में तेंदुए को देखा गया था। रहमान खेड़ा से 15 किमी दूर बंशीगढ़ी के जंगल में तेंदुआ अक्सर देखा जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि अक्सर शिकार की तलाश में तेंदुआ रहमान खेड़ा के जंगलों में आता जाता रहता है। डीएफओ अवध सितांशु पांडेय ने बताया रविवार को वन विभाग की टीम ने कांबिंग की और तेंदुए के संभावित रास्ते पर छह ट्रैप कैमरों को लगाया गया है। एक टीम को रात्रि गश्त के लिए भी लगाया गया है। इसके साथ ही साथ ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed