फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The flower of Uttarakhandi tradition bloomed during Harela festival

Lucknow News: हरेला पर्व में खिला उत्तराखंडी परंपरा का पुष्प

Fri, 18 Jul 2025 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 18 Jul 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
The flower of Uttarakhandi tradition bloomed during Harela festival
हरेला पर्व में खिला उत्तराखंडी परंपरा का पुष्प
लखनऊ। पर्वतीय महापरिषद लखनऊ की ओर से बृहस्पतिवार को हरेला पखवाड़ा कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच हरेला पर्व मनाया गया। उत्तराखंडी परिधान में सजी धजी महिलाओं ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान श्रेष्ठ तीन हरेला टोकरियों का चयन किया गया। दिव्या उपरारी के श्रेठ हरेला को शिव-पार्वती सम्मान से नवाजा गया। पकवान व्यंजन प्रतियोगिता में चंद्रकला प्रथम रहीं।
विज्ञापन

पर्वतीय महापरिषद के महासचिव महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मुख्य अतिथि विधायक ओपी श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि व निदेशक उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड (यूपी) सुरेंद्र सिंह चौहान, मुख्य संयोजक टीएस मनराल, संयोजक केएन चंदोला ने पर्वतीय समाज के हर व्यक्ति को हरेला पर्व की बधाइयां दीं। सर्वश्रेष्ठ हरेला टोकरी को पर्वतीय समाज की महिलाएं सीएम योगी को भेंट करेंगी।
विज्ञापन

हरेला आशीर्वाद गीत जी रैया जागी रैया, पर्यावरण गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद हरेला टोकरियों का प्रदर्शन हुआ। निर्णायक प्रेमा पांडेय, केसी पंत, नारायण दत्त पाठक, सुधा चंदौला ने हरेला टोकरियों का निरीक्षण कर परिणाम तैयार किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झोड़ा नृत्य, कुमाऊनी परिधान प्रतियोगिता, गढ़वाली परिधान प्रतियोगिता, शौका परिधान प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ष से पर्वतीय व्यंजन प्रतियोगिता भी शुरू की गईं। विजेताओं को सम्मानित किया गया। संरक्षक एनके उपाध्याय, हरीश कांडपाल, उपाध्यक्ष महेंद्र पंत, केस पंत, केएन पाठक, सुमन रावत, केएस रावत, सांस्कृतिक सचिव गोविंद सिंह बोरा, रमेश उपाध्याय, हेमंत गड़िया, शंकर पांडेय, गोविंद पाठक आदि मौजूद रहे।

हरेला पर्व में खिला उत्तराखंडी परंपरा का पुष्प

हरेला पर्व में खिला उत्तराखंडी परंपरा का पुष्प

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed