फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The fervor of patriotism increased the sale of the tricolor flag by one and a half times.

Lucknow News: राष्ट्रभक्ति के जोश ने डेढ़ गुना की तिरंगे झंडे की बिक्री

Mon, 26 Jan 2026 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
The fervor of patriotism increased the sale of the tricolor flag by one and a half times.
अपनी दुकान में बैठे मनीष अग्रवाल।
लखनऊ। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बाजार तिरंगे के रंग में रंगा नजर आ रहा है। राष्ट्रभक्ति के बढ़ते उत्साह के साथ झंडों की बिक्री में इस वर्ष 50 फीसदी तक की वृद्धि देखी गई है। कारोबारियों के अनुसार, पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कारोबार डेढ़ गुना रहा। खादी के झंडे महंगे होने के कारण साटन के कपड़े के झंडों की मांग अधिक रही।
विज्ञापन


राष्ट्रभक्ति के जज्बे से बढ़ी तिरंगा बिक्री

झंडे के कारोबार से जुड़े मनीष अग्रवाल बताते हैं कि 1977 से वे इस व्यवसाय में हैं। पिछले कुछ वर्षों में लोगों में राष्ट्रभक्ति का जज्बा बढ़ा है, जिससे तिरंगा झंडों की बिक्री में वृद्धि हुई है। साटन, रोटो और वेलवेट के झंडे विशेष रूप से पसंद किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि झंडों का कुछ काम लखनऊ में होता है, बाकी का निर्माण सूरत में किया जाता है। मिलों से ग्रे प्रिंट करवाकर मंगाने के बाद कटाई और पैकिंग की जाती है। इस बार सवा मीटर के झंडे सबसे अधिक बिके, जबकि पहले केवल दो बाई तीन फीट के झंडे ही पसंद किए जाते थे। अब लोग बड़े आकार के झंडे पसंद कर रहे हैं। 20 बाई 30 फीट के बड़े झंडे आजमगढ़, बलिया, बनारस और लखनऊ के ग्राहकों द्वारा खरीदे गए।
विज्ञापन


डेढ़ गुना पहुंचा झंडों का कारोबार

यहियागंज के कारोबारी शिवम अग्रवाल के अनुसार, झंडों का निर्माण दिल्ली, कानपुर और गुजरात में होता है, जिसमें सबसे अधिक माल दिल्ली से आता है। पैराशूट और चाइनीज कपड़ों के फैब्रिक को अधिक प्राथमिकता दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के आह्वान के बाद लोग अपने घरों में तिरंगा फहरा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लखनऊ में चार से पांच बड़े दुकानदार मिलकर 50 लाख रुपये तक का कारोबार करते हैं, जो इस बार डेढ़ गुना बढ़कर 70-75 लाख रुपये के करीब पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 जनवरी से बाजार में लौटी रौनक

चिकनकारी कपड़ों के कारोबारी शैलेंद्र दीक्षित के अनुसार, 26 जनवरी के अवसर पर लोग विशेष रूप से सफेद कपड़े पहनना पसंद करते हैं। पिछले दो महीनों से बाजार में आई सुस्ती 26 जनवरी के कारण टूटी है। इस दौरान चिकनकारी के कुर्ते-पजामे के साथ साड़ियां भी खूब बिकीं। कारोबारी सुरेश छाबलानी ने बताया कि सफेद, नारंगी और हरे रंग के कुर्तों की बिक्री अच्छी रही, जिसमें सफेद कुर्ते और उन पर केसरिया व हरे रंग के दुपट्टे सबसे ज्यादा पसंद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed