{"_id":"688bd3d5bf6f1a34b40a7345","slug":"the-fare-of-private-ambulances-will-be-fixed-arbitrariness-will-be-stopped-lucknow-news-c-13-knp1002-1318447-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: निजी एंबुलेंस का किराया होगा तय, मनमानी पर लगेगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: निजी एंबुलेंस का किराया होगा तय, मनमानी पर लगेगी रोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। राजधानी की निजी एंबुलेंस की मनमानी अब नहीं चल पाएगी। निजी एंबुलेंस का किराया तय होगा। इसे लेकर परिवहन विभाग प्रस्ताव शासन को भेज रहा है। शासन से अनुमति मिलने के बाद निजी एंबुलेंस का किराया तय किया जाएगा। अफसरों का कहना है प्रक्रिया पूरी होने में करीब एक से डेढ़ माह का वक्त लग सकता है।
राजधानी में निजी एंबुलेंस मरीजों को ले जाने के लिए हवाई जहाज से भी महंगा किराया वसूल रही हैं। रेट तय न होने से निजी एंबुलेंस संचालक मरीजों को लूट रहे हैं। अमर उजाला ने प्रमुखता से इस मुद्दे को उठाया है। अब तक की पड़ताल में सामने आया है कि शहरी क्षेत्र के आठ से दस किमी दायरे में निजी एंबुलेंस चालक 100-120 रुपये प्रति किमी की दर से किराया वसूलते हैं। 100 किमी या इससे ज्यादा दूरी के लिए 30-40 रुपये प्रति किमी किराया लेते हैं। एडवांस लाइफ सपोर्ट वाली एंबुलेंस में यह किराया और भी महंगा हो जाता है। एंबुलेंस चालकों को इससे फर्क नहीं पड़ता कि कितना गरीब है। अमर उजाला ने खबरें प्रकाशित होने पर परिवहन विभाग के अफसरों ने केजीएमयू पहुंचकर करीब 35 निजी एंबुलेंस की जांच की है। अफसरों को चालकों को हिदायत दी है कि 10 रुपये प्रति किमी दर से ही किराया लें। आरटीओ प्रवर्तन प्रभात कुमार ने पांडेय ने बताया निजी एंबुलेंस का किराया तय करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। शासन की स्वीकृति के बाद जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में निजी एंबुलेंस के लिए किराये की दरें निर्धारित की जाएंगी। इसके बाद भी कोई एंबुलेंस अधिक किराया वसूलेगी तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।