फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The eighth day of the fair was dedicated to the release of books.

Lucknow News: पुस्तकों के विमोचन के नाम रहा मेले का आठवां दिन

Sat, 21 Mar 2026 01:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
The eighth day of the fair was dedicated to the release of books.
पुस्तक मेले में हुआ किताबों का विमोचन और विभिन्न प्रतियोगिताएं
लखनऊ। चारबाग स्थित रवींद्रालय में चल रहे लखनऊ पुस्तक मेले का आठवांं दिन पुस्तक विमोचन समारोहों के नाम रहा। इस दौरान कई पुस्तकों का विमोचन हुआ और उन पर चर्चा भी हुई। हालांकि बारिश की वजह से स्टॉल लगाने वालों को काफी परेशानियां उठानी पड़ीं।
विज्ञापन

सुबह पुस्तक मेले में आयोजनों की शुरुआत प्रगतिशील मानव कल्याण एवं शिक्षण संस्थान के कार्यक्रम से हुई। इसके बाद पूर्व आईपीएस हरीश कुमार की पुस्तक कुंभ पुलिस और पोटलीबाबा के अलावा इटावा कल और आज पर भी चर्चा हुई। चर्चा में अमित पांडेय और सुमित नारायण शामिल हुए। कविता किस्से कहानियां की काव्य प्रस्तुति में इश्क़ के सात मकाम के शब्द श्रोताओं को गहरे भावों में ले गए। यह कार्यक्रम बीते दौर के शायरों और लेखकों को समर्पित था। मंच पर ज्योति, विशाखा, अनुष्का, मोहित यादव, ऋषभ, पल्लवी, स्वेजल और हर्ष ने कविताओं व कहानियों की प्रस्तुति दी। डाॅ. डीएस शुक्ला की किताब पत्नी पुराण के विमोचन के साथ उस पर चर्चा भी हुई। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डाॅ. सरजीत सिंह डंग, आर्किटेक्ट केके अस्थाना, डाॅ. सुशील अवस्थी, विनीता और स्वयं लेखक ने भी अपने विचार व्यक्त किए। नम्रता ने कथा वाचन किया। साहित्य साधक मंच के काव्य समारोह से समापन हुआ। बारिश की वजह से शुक्रवार को पाठकों की संख्या पर भी असर पड़ा और अपेक्षाकृत कम लोग ही मेले में पहुंचे।

पुस्तक मेले में हुआ किताबों का विमोचन और विभिन्न प्रतियोगिताएं

पुस्तक मेले में हुआ किताबों का विमोचन और विभिन्न प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed