{"_id":"6a72511763013499a30a0a10","slug":"the-e-hospital-system-will-soon-be-implemented-at-balrampur-hospital-lucknow-news-c-13-lko1096-1860487-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल में जल्द ही ई हॉस्पिटल व्यवस्था लागू होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल में जल्द ही ई हॉस्पिटल व्यवस्था लागू होगी
विज्ञापन
बलरामपुर अस्पताल।
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में जल्द ई-हॉस्पिटल प्रणाली मजबूती से लागू होने जा रही है। इसके बाद मरीज घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। अस्पताल पहुंचने पर केवल मोबाइल पर मिले रजिस्ट्रेशन के आधार पर डॉक्टर से परामर्श मिलेगा। दवा, जांच, भर्ती और डिस्चार्ज तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।
ई-हॉस्पिटल व्यवस्था लागू करने की दिशा में अस्पताल प्रशासन ने पहले चरण में 128 कंप्यूटरों की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन्हें अस्पताल के विभिन्न विभागों में लगाया जाएगा, ताकि सभी सेवाओं को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जा सके। 756 बेड वाले इस अस्पताल की ओपीडी में रोजाना पांच से छह हजार मरीज पहुंचते हैं। वहीं, इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे संचालित होती हैं। नई व्यवस्था लागू होने के बाद डॉक्टर कंप्यूटर पर दवा लिखेंगे, जिसकी जानकारी सीधे फार्मेसी तक पहुंच जाएगी।
मरीज को सिर्फ दवा वितरण काउंटर पर अपना नाम बताना होगा। इसी तरह जांच के लिए भी परचा सीधे सैंपल कलेक्शन सेंटर पहुंच जाएगा। मरीज को केवल अपना नाम बताकर सैंपल देना होगा। जांच की पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संचालित होगी। भर्ती और डिस्चार्ज की व्यवस्था भी ऑनलाइन होने से मरीजों को अलग-अलग काउंटरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि ई-हॉस्पिटल प्रणाली लागू होने के बाद बलरामपुर अस्पताल में भी बड़े चिकित्सा संस्थानों की तर्ज पर सभी प्रमुख सेवाएं डिजिटल हो जाएंगी। अस्पताल के निदेशक डॉ. बीकेएस चौहान ने बताया कि ई-हॉस्पिटल प्रणाली लागू करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।