फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The driver of Raebareli depot drove the bus drunk, hit two people, woman died

Lucknow News: रायबरेली डिपो के चालक ने नशे में दौड़ाई बस, दो को मारी टक्कर, महिला की मौत

Mon, 09 Jun 2025 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
The driver of Raebareli depot drove the bus drunk, hit two people, woman died
मोहनलालगंज। बिंदौआ गांव के पास रविवार सुबह रायबरेली डिपो की तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर लगने से गणेशगंज गांव निवासी रामवती (40) की मौत हो गई। हादसे के बाद बस साइकिल सवार बिंदौआ निवासी उमेश गोस्वामी को भी टक्कर मारते हुए दुकान में जा घुसी। उमेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोहनलालगंज पुलिस ने आरोपी बस चालक रायबरेली के बछरावां निवासी राम सजीवन को हिरासत में ले लिया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह के मुताबिक, रविवार सुबह आठ बजे रामवती घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं। तभी रोडवेज बस से सवारियां लेकर रायबरेली से लखनऊ जा रहे नशे में धुत चालक राम सजीवन ने नियंत्रण खो दिया और बस रामवती और उमेश को टक्कर मारते हुए दुकान में घुस गई। इससे सवारियों में चीख पुकार मच गई। हालांकि, यात्रियों को कोई चोट नहीं आई। आरोपी चालक बस छोड़कर भागने लगा, लेकिन राहगीरों ने उसे पकड़ कर पीट दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेते हुए घायलों रामवती व उमेश को सीएचसी पहुंचाया, जहां से दोनों को पीजीआई के ट्राॅमा टू सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान रामवती की मौत हो गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य तक भेजा गया।
विज्ञापन

सड़क हादसे में सिक्योरिटी गार्ड की मौत
लखनऊ। इटौंजा स्थित कल्याणपुर के रहने वाले महेश प्रसाद (50) बीकेटी स्थित एक संस्थान में सिक्योरिटी गार्ड थे। बेटे अनिल ने बताया कि शनिवार को दोपहर 1:30 बजे पिता साइकिल से ड्यूटी पर जा रहे थे। तभी बीकेटी के बेहडा चक्की के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर मार्कंडेय यादव ने बताया कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed