फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The dog made the young man run, the young's man brother fired at the dog's owner

कुत्ते ने भाई को दौड़ाया, युवक ने मालिक को पीटा, फायरिंग

Wed, 09 Nov 2022 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
The dog made the young man run,  the young's man brother fired at the dog's owner
फायरिंग का आरोपी आया गिरफ्त में। - फोटो : ??? ?????
सैरपुर के नरहरपुर इमिलिहा में सोमवार को पालतू कुत्ते ने एक युवक के भाई को दौड़ा लिया। इस पर नाराज युवक ने मालिक को पीट दिया। उस पर फायरिंग भी कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की और मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अख्तियार अहमद अंसारी के मुताबिक, रवि का भाई अमित सोमवार को दूध लेकर लौट रहा था। इस बीच पड़ोसी अजय पालतू कुत्ता टहला रहे थे।
कुत्ता अचानक अमित पर दौड़ा तो डरकर वह भागने लगा। किसी तहर अमित ने घर पहुंचकर अपने भाई से कहा कि पड़ोसी ने उन पर कुत्ता छोड़ दिया
था। इस पर रवि तमंचा लेकर आया और अजय की पिटाई कर दी। शोर सुनकर दोनों पक्षों से लोग आ गए। रवि ने अजय व उसके घरवालों को जमकर पीटा और तमंचे से फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। अजय ने केस दर्ज कराया था। रवि को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed