फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The dispute between the doctor and nurse of Balrampur reached the Directorate General.

Lucknow News: बलरामपुर के डॉक्टर व नर्स का विवाद महानिदेशालय पहुंचा

Tue, 23 Dec 2025 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
The dispute between the doctor and nurse of Balrampur reached the Directorate General.
बलरामपुर अस्पताल।
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में ऑर्थोपैडिक सर्जन व नर्स के बीच हुए विवाद का मामला महानिदेशालय पहुंच गया है। स्वास्थ्य महानिदेशक ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इस पर अस्पताल की निदेशक ने कमेटी गठित कर जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बलरामपुर अस्पताल के ऑर्थोपैडिक वार्ड में करीब चार माह पहले एक महिला नर्स तैनात थी। ड्यूटी के दौरान एक मरीज ने नर्स से बातचीत में डॉक्टर पर कई आरोप लगाए थे। नर्स ने रात में ही फोन कर डॉक्टर को इसकी जानकारी दी। नर्स का आरोप है कि फोन करने पर डॉक्टर भड़क गए। बाद में एक मरीज ने उस पर रुपये लेने का आरोप लगाया तो डॉक्टर ने वार्ड से हटाने के निर्देश दे दिए। इसके बाद नर्स ने अगस्त में अस्पताल प्रशासन को शिकायत की कि डॉक्टर ने उससे अभद्रता की। तब मामले की जांच भी हुई थी। साथ ही नर्स को दूसरे वार्ड में ड्यूटी दे दी गई थी।
विज्ञापन

अब नर्सिंग निदेशक ने जांच से संबंधित निष्कर्ष व कार्रवाई की संस्तुति समेत सभी अभिलेख तलब किए हैं। अस्पताल की निदेशक डॉ. कविता ने मामले की जांच के लिए फिर से पांच सदस्यीय कमेटी गठित बना दी है। कमेटी में सीएमएस, तीन अन्य डॉक्टर और नर्सिंग अधीक्षक को नामित किया गया है। डॉ. कविता का कहना है कि कमेटी की रिपोर्ट स्वास्थ्य मुख्यालय भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed