फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The departments wake up every time after an accident, a campaign was launched after one life was lost

Lucknow News: हर बार हादसे के बाद जागते हैं विभाग, एक जान जाने के बाद चलाया अभियान

Wed, 16 Jul 2025 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
The departments wake up every time after an accident, a campaign was launched after one life was lost
ढके गए नाले।
लखनऊ। खुले नालों और सीवर मैनहोल ढकने का अभियान नगर निगम तब चला रहा है, जब एक व्यक्ति की जान खुले नाले में गिरने से चली गई। यह पहली बार नहीं है, हर बार यही होता है। निगम के अफसर तभी जागते हैं, जब कोई जान जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण चली जाती है।
विज्ञापन

बीते साल भी जानकीपुरम विस्तार में एकेटीयू के पास खुले मैनहोल में गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई थी। उसके बाद जलकल विभाग ने खुले मैनेहाल ढकने का अभियान चलाया था। वहीं, बीते साल ही गोलागंज इलाके में एक बच्चा बारिश के दौरान हुए जलभराव में नहाने के दौरान नाले में बह गया था। उसकी भी मौत हो गई थी। दो दिन बाद उसका शव गोमती नदी से बरामद हुआ था। उसके बाद नगर निगम ने नालों को ढकने के लिए अभियान चलाया था, मगर ये अभियान खानापूरी तक सिमट गई। शहर में तमाम जगहों पर नाले और मैनहोल अब भी खुले हैं। हालांकि, हादसे के बाद अब एक बार फिर नगर निगम खुले नालों और जलकल विभाग खुले मैनहोल ढकने का काम करा रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम का दावा 100 से अधिक नाले ढके
नगर निगम के मुख्य अभियंता महेश वर्मा ने बताया कि खुले नालों और मैनहोल ढकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। तीन दिन में 90 से अधिक स्थानों पर नाले ढके गए हैं। वहीं, जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि तीन दिनों में 30 से अधिक स्थानों पर सीवर के टूटे या गायब ढक्कन बदले गए हैं। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा कि सभी अपर नगर आयुक्तों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थानीय अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दें कि खुले मैनहोल और नालों को त्वरित रूप से ढकवाया जाए।

ढके गए नाले।

ढके गए नाले।

ढके गए नाले।

ढके गए नाले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed