फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The Department of General Surgery at KGMU has performed 100 robotic surgeries.

Lucknow News: केजीएमयू के जनरल सर्जरी विभाग ने 100 रोबोटिक सर्जरी किया

Sun, 06 Sep 2026 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
The Department of General Surgery at KGMU has performed 100 robotic surgeries.
केजीएमयू।
लखनऊ। केजीएमयू के जनरल सर्जरी विभाग ने 100 से अधिक रोबोटिक सर्जरी पूरी कर ली है। जनपद के सरकारी संस्थानों का यह पहला जनरल सर्जरी विभाग हैं, जिसने स्वदेशी एसएसआई मंत्रा सिस्टम से यह उपलब्धि हासिल की है। सर्जरी विभाग को बीते साल पावर ग्रिड के सीएसआर सहयोग से यह रोबोटिक सिस्टम मिला था। प्रशिक्षित विशेषज्ञ नियमित रूप से रोबोटिक सर्जरी कर रहे हैं।
विज्ञापन

जनरल सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. अभिनव अरुण सोनकर ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी का फायदा जटिल ऑपरेशन में मिला। इसमें सर्जन को शरीर के संकरे हिस्सों में अधिक सटीक तरीके से काम करने में मदद मिली। रोबोट के उपकरण अधिक आसानी से मुड़ सकते हैं। इससे कठिन स्थानों तक पहुंच बेहतर हो सकती है। उन्होंने बताया कि मरीजों के लिए छोटे चीरे भी अहम फायदा हैं। इससे कुछ ऑपरेशन में खून का नुकसान कम हुआ। अस्पताल में रहने की अवधि भी घटी। मरीज जल्दी सामान्य गतिविधियों में लौट सके। जटिल ऑपरेशन में खुले ऑपरेशन में बदलने की जरूरत भी कम हुई। कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने पूरी टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed