फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The department lost its sleep after the notice was issued by the Human Rights Commission.

Lucknow News: मानवाधिकार आयोग से नोटिस जारी होने के बाद विभाग की टूटी नींद

Sun, 28 Dec 2025 02:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
The department lost its sleep after the notice was issued by the Human Rights Commission.
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित आईपीएस हॉस्पिटल में महिला की मौत मामले में उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग के रिपोर्ट तलब करने पर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की नींद टूटी है। सीएमओ को नोटिस जारी होने पर तीन महीने तक सुस्त पड़ी जांच अचानक तेज कर दी गई है। इसके लिए बनी कमेटी का कहना है कि अस्पताल संचालक ने अभी तक इलाज से जुड़े दस्तावेज मुहैया नहीं कराए हैं। ऐसे में दोबारा पत्र भेजकर दस्तावेज तलब किए गए हैं।
विज्ञापन

बाराबंकी के सतरिख भटौली गांव के संजय की पत्नी रोशनी (24) को 27 सितंबर को बुखार व सिरदर्द होने पर परिजनों ने गोमतीनगर के खरगापुर स्थित आईपीएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। पति का आरोप है कि जांच रिपोर्ट सामान्य होने के बावजूद डॉक्टरों ने लापरवाही बरती और केवल धन उगाही के उद्देश्य से मरीज को आईसीयू में शिफ्ट कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। अस्पताल ने करीब 1.20 लाख रुपये का बिल बनाया, जिसमें से 90 हजार रुपये वसूल लिए गए। इस पर संजय ने पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने सीएमओ ऑफिस से जांच रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज करने की बात कही थी, मगर स्वास्थ्य विभाग ने जांच तक नहीं कराई।
विज्ञापन


हताश होकर पीड़ित संजय ने मानवाधिकार आयोग का दरवाजा खटखटाया था। मानवाधिकार आयोग ने सीएमओ को पत्र भेजकर 15 अक्तूबर को रिपोर्ट तलब की थी, मगर सीएमओ ने आयोग को जांच रिपोर्ट नहीं भेजी। इससे नाराज मानवाधिकार आयोग ने सीएमओ को नोटिस जारी कर 12 जनवरी को रिपोर्ट के साथ तलब किया है। नर्सिंग होम के नोडल डॉ. एपी सिंह ने बताया कमेटी गठित करके पूरे मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है। निजी अस्पताल से इलाज से जुड़े दस्तावेज तलब किए गए हैं। तय समय पर पूरे मामले की रिपोर्ट मानवाधिकार आयोग को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed