फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The death toll of corona infectives increased in the state, but the government is unaware: Sanjay Singh

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा बढ़ा, पर सरकार बेफिक्र : संजय सिंह

Fri, 09 Apr 2021 03:49 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 09 Apr 2021 03:49 PM IST
विज्ञापन
The death toll of corona infectives increased in the state, but the government is unaware: Sanjay Singh
आप के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह - फोटो : amar ujala
प्रदेश में कोरोना संक्रमण से हो रही मौत, बदहाल चिकित्सा व्यवस्था और जिलों में वैक्सीन की भारी कमी की शिकायतों पर आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लखनऊ समेत प्रदेश के सभी जिलों में शमशानों पर लाश की कतारें लगी हैं, लेकिन सरकार के मुखिया पश्चिम बंगाल में प्रचार में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में भारी अव्यवस्था हैं, जिसकी वजह से करोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा काफी बढ़ गया है।
विज्ञापन


संजय सिंह ने बृहस्पतिवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश के अधिकांश जिलों में वैक्सीन के समाप्त होने की खबरें आ रही हैं। इसी प्रकार मरीजों को न तो समय पर एंबुलेंस मिल रही है और न इलाज। प्रदेश की जनता को राम भरोसे छोड़ मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार के लिए बंगाल घूम रहे हैं।
विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के इलाज और टीकाकरण में बरती जा रही लापरवाही की शिकायत विश्व स्वास्थ्य संगठन को पत्र भेजकर करेंगे।

बृजलाल लोधी बने प्रदेश के सह प्रभारी
संजय सिंह ने बृजलाल लोधी को प्रदेश का सह प्रभारी मनोनीत किया है। उन्होंने आशा जताई कि बृजलाल लोधी के प्रयासों से पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार जन-जन तक पहुंचेगा। नई जिम्मेदारी में बेला लोधी संगठन को और मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed