फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The dead body of a middle-aged man found on the roadside

Lucknow News: घर से निकले अधेड़ का सड़क किनारे मिला शव

Thu, 25 May 2023 06:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 25 May 2023 06:23 PM IST
विज्ञापन
The dead body of a middle-aged man found on the roadside
ससुराल में रहता था, मजदूरी करके करता था गुजर बसर
विज्ञापन

फोटो संख्या 27
संवाद न्यूज एजेंसी

सरेनी (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को सड़क किनारे अधेड़ का शव मिला। वह बुधवार को घर से निकला था, लेकिन लौटकर नहीं आया। वह ससुराल में रहकर मजदूरी करके किसी तरह जीवन यापन करता था। अधेड़ का शव घर से करीब दो किलोमीटर दूर मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सगरा मजरे तेज गांव निवासी रामनाथ (50) अपनी ससुराल कनकापुर में करीब 20 साल से रहता था। रात करीब आठ बजे घर से निकला था। उसके बाद वह लौटकर नहीं आया। घर वालों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह उसका शव सरांय बहेरियाखेड़ा गांव के पास सड़क किनारे पाया गया। जानकारी होने पर घर वाले रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


श्रमिक के भतीजे शिवसागर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। श्रमिक की मौत से पत्नी किसन कुमारी, बेटे दीपक, प्रदीप, दिलीप, पवन बेटी अंजलि, नंदिनी का रो-रो कर हाल बेहाल है। कोतवाल हरिकेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed