फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The dead body of a married woman was found hanging from a noose in the room

Lucknow News: कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Sun, 23 Jun 2024 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 23 Jun 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a married woman was found hanging from a noose in the room
- मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सोरहिया की घटना
विज्ञापन

- दो माह पूर्व हुआ था विवाह, दहेज के लिए हत्या का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
जमुनहा (श्रावस्ती)। थाना क्षेत्र मल्हीपुर रामपुर ककरा के मजरा सोरहिया निवासी नवविवाहिता की लाश शुक्रवार देर रात उसी के कमरे में फंदे से लटकती मिली। सूचना पर पहुंचे उसके पिता ने दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में सूचना दी। मौके पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र भिनगा के संभारपुरवा निवासी मुटरू ने अपनी पुत्री उमा देवी (20) का विवाह 30 अप्रैल को मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर ककरा के मजरा सोरहिया निवासी सुरेंद्र उर्फ रामसेवक पुत्र बाबादीन के साथ किया था। उमा देवी की लाश शुक्रवार देर रात उसी के कमरे के कुंडे में रस्सी के फंदे के सहारे लटकती मिली।
विज्ञापन

गांव वालों की सूचना पर पहुंचे मुटरू ने दामाद पर दहेज का बकाया न मिलने पर बेटी की गला दबाकर हत्या करने व लाश को फंदे से लटकाने का आरोप लगाते हुए मल्हीपुर पुलिस से शिकायत की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार दंपती शुक्रवार रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने गए थे। इसके बाद कैसे क्या हुआ, किसी को नहीं पता। वहीं मुटरू का आरोप है कि उसने शादी में कुछ दहेज देने का वादा किया था लेकिन पैसे का इंतजाम न हो पाने के कारण नहीं दे पाया।
बताया कि बकाया दहेज के लिए उसकी पुत्री को न सिर्फ प्रताड़ित किया जा रहा था बल्कि आए दिन उसे मारापीटा भी जाता था। अक्सर ये बातें उमा फोन पर बताती रहती थी। उसे पूरा विश्वास है कि उसके दामाद ने परिवार के साथ मिलकर उसकी पुत्री की हत्या किया है।

वहीं प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर जयहरी मिश्रा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed