फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The criminal who was going to commit robbery at the gym operator's house got injured in the encounter, two accomplices escaped.

Lucknow News: जिम संचालक के घर डकैती डालने जा रहा बदमाश मुठभेड़ में घायल, दो साथी भाग निकले

Sat, 01 Jun 2024 05:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 01 Jun 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
The criminal who was going to commit robbery at the gym operator's house got injured in the encounter, two accomplices escaped.
लखनऊ। गोमतीनगर के विजयंतखंड में रहने वाले जिम संचालक अर्पित के घर डकैती की साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया। डकैती डालने जा रहे जिम संचालक के पूर्व नौकर को पुलिस मुठभेड़ के दौरान बीती रात गिरफ्तार कर लिया। पूर्व नौकर गैंगस्टर भी है।
विज्ञापन

हालांकि, मौके से उसके दो साथी चकमा देकर भाग निकले। नौकरी से निकाले जाने से नाराज पूर्व नौकर ने साथियों संग मिलकर डकैती की साजिश रची थी। मुठभेड़ में पूर्व नौकर के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


डीसीपी पूर्वी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि बीती रात चिनहट पुलिस और उनकी क्राइम टीम को सूचना मिली कि कुछ बदमाश शिवपुरी इलाके में हैं और डकैती की साजिश रच रहे हैं। इसके बाद पुलिस शिवपुरी मोड़ पर पहुंची। रात करीब साढ़े तीन से चार बजे के बीच बाइक सवार तीन बदमाश नजर आए। पुलिस को देखकर एक बदमाश बाइक से उतरकर भाग गया, जबकि दो बदमाश बाइक मोड़कर भागने लगे और फायरिंग भी कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली लगते ही बदमाश गिर पड़ा, जबकि उसका साथी भाग निकला। मौके से .315 बोर का एक तमंचा, दो खोखे, एक कारतूस, 9 एमएम के तीन खोखे और लाल रंग की पल्सर बाइक मिली। घायल बदमाश को सीएचसी में भर्ती कराया। घायल बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम चिनहट डूडा कॉलोनी निवासी राकेश सिंह बताया। राकेश ने मौके से भागे दोनों साथियों के नाम बताए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

पुलिस का दावा : जिम संचालक की हत्या करना चाहता था आरोपी
डीसीपी ने बताया कि आरोपी राकेश कुछ वक्त पहले तक जिम संचालक अर्पित के घर काम करता था। जिम संचालक ने गाड़ी का एक्सीडेंट कर देने के चलते राकेश को नौकरी से हटा दिया था। इससे राकेश नाखुश था। डीसीपी का दावा है कि घायल बदमाश ने डकैती के साथ हत्या की भी साजिश रची थी।


20 मार्च को जेल से छूटा था आरोपी
मुठभेड़ में घायल राकेश पेशेवर अपराधी है। वर्ष 2016 में आरोपी ने कृष्णानगर इलाके में लूट की पहली वारदात को अंजाम दिया था। वर्ष 2017 में पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की थी। जेल से बाहर आने के बाद राकेश सिंह लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देने लगा। हाल में ही वह 20 मार्च को जेल से जमानत पर रिहा होकर आया था। उसके खिलाफ कृष्णानगर, पारा, गोमतीनगर और आशियाना थाने में 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed