फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The cow fell from the same spot where the child fell.

Lucknow News: जहां गिरा बच्चा, सुबह वहीं से गिरी थी गाय

Thu, 18 Sep 2025 02:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
The cow fell from the same spot where the child fell.
नाले की टूटी रेलिंग।
लखनऊ। सदर में रामलीला मैदान के पास एक वीर नामक सात साल के बच्चे के हैदर कैनाल नाले में बहने के मामले में फिर सरकारी विभागों की लापरवाही सामने आई है। जहां पर हादसा हुआ है वहां पर सुरक्षा को रेलिंग टूटी पड़ी है। जिम्मेदारों ने यदि रेलिंग सही कराई होती तो बुधवार की शाम हादसा नहीं होता। स्थानीय लोगों के अनुसार, टूटी रेलिंग की वजह से बुधवार की सुबह उसी जगह पर एक गाय भी नाले में गिर गई थी।
विज्ञापन

जिस हैदर कैनाल नाले में बच्चा बहा है, वह करीब 70 मीटर चौड़ा है। ये नाला पारा से 1090 चौक तक जाता है, जिसकी लंबाई करीब साढ़े आठ किमी है। सदर से लेकर योजना भवन तक नाले के ऊपर बसपा सरकार में एलिवेटेड रोड भी बनी है। उसी के पास रामलीला मैदान है जहां पर कूड़ा बीनने वाले अवैध रूप से रहते हैं। क्षेत्रीय पार्षद अमित चौधरी का कहना है कि नाले पर पुल के नीचे साइड नाला बनाने का काम एलडीए ने किया है। उसको वहां पर रेलिंग लगानी चाहिए थी। रेलिंग होती तो हादसा न होता। स्थानीय निवासी अरुण का कहना है जब
विज्ञापन

बीच-बीच में गायब रेलिंग है, टूटी है दीवार
रामलीला मैदान से लाल बहादुर शास्त्री मार्ग तक रामलीला मैदान के अलावा किनारे शुभम नगर नामक बस्ती भी है। बस्ती के और नाले के बीच कई जगह सुरक्षा को लेकर दीवार बनी है। दीवार पर रेलिंग लगी है, मगर कई जगहों पर रेलिंग भी गायब है। दीवार भी टूटी है। कई लोगों का कहना है कि इसे यहां पर अवैध रूप से रहने वालों ने ही तोड़ा है। जिम्मेदार विभागों ने उसे दोबारा लगवाने की जहमत नहीं उठाई। यह भी कहा जाता है कि यह निर्माण बसपा सरकार में हुआ था। इसी वजह से मरम्मत को लेकर इधर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन महीने में यह छठवां हादसा
राजधानी में पिछले तीन महीने में नाले में बहने की यह छठी घटना है। इसके पहले ये पांच घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें दो लोगों की मौत भी हो चुकी है।
जुलाई माह में ठाकुरगंज नाले में एक व्यक्ति नाले का पत्थर टूटा होने से उसमें बहने से मौत हो गई थी।
कल्याणपुर में कुकरैल नाले में एक बच्चे की बहने से मौत हुई।
डेढ़ महीने पहले रकाबगंज में एक बच्चा स्कूल से लौटते समय नाले में गिर गया था।
गोमती नगर में नाले पर खड़ा एक व्यक्ति पत्थर टूटने के कारण उसमें गिरने से घायल हो गया था।
करीब एक महीने पहले रहीम नगर में एक व्यक्ति खुले नाले में गिर गया था जिसे पुलिस और स्थानीय लोगों ने बचा लिया था।
हैदर नाले को ढका नहीं जा सकता : महापौर
हादसे की जानकारी के बाद महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार भी मौके पर पहुंचे। महापौर ने कहा कि नगर निगम की टीम भी बच्चे को ढूंढने में लगी है। नगर निगम पीड़ित परिवार के साथ है। नगर आयुक्त और महापौर ने कहा कि हैदर कैनाल नाला बहुत चौड़ा है। इसे ढका नहीं जा सकता। सदर रामलीला मैदान से लोहिया पथ पर डीजीपी मोड़ तक करीब दो किमी के दायरे में सर्च ऑपरेशन के दौरान नगर निगम के अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, डाॅ. अरविंद राव और नम्रता सिंह भी मौके पर रहीं।

नाले की टूटी रेलिंग।

नाले की टूटी रेलिंग।

नाले की टूटी रेलिंग।

नाले की टूटी रेलिंग।

नाले की टूटी रेलिंग।

नाले की टूटी रेलिंग।

नाले की टूटी रेलिंग।

नाले की टूटी रेलिंग।

नाले की टूटी रेलिंग।

नाले की टूटी रेलिंग।

नाले की टूटी रेलिंग।

नाले की टूटी रेलिंग।

नाले की टूटी रेलिंग।

नाले की टूटी रेलिंग।

नाले की टूटी रेलिंग।

नाले की टूटी रेलिंग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed