फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The court sought details of ventilators in hospitals

Lucknow News: कोर्ट ने अस्पतालों के वेंटिलेटरों का मांगा ब्योरा

Fri, 31 Oct 2025 02:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
The court sought details of ventilators in hospitals
लखनऊ। हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राजधानी के सरकारी मेडिकल संस्थानों व अस्पतालों में उपलब्ध वेंटिलेटरों का ब्योरा मांगा है। कोर्ट ने कहा, किस संस्थान या अस्पताल में कितने वेंटिलेटर हैं और कितने की आवश्यकता है, इसका पूरा आंकड़ा दिया जाए। इससे कोर्ट सुनिश्चित कर सके कि उपलब्ध वेंटिलेटर पर्याप्त हैं या नहीं।
विज्ञापन

कोर्ट ने लखनऊ पीठ के अधिकार क्षेत्र में आने वाले 16 जिलों में उपलब्ध व जरूरी वेंटलेटरों के बारे में भी पता करने के निर्देश अफसरों को दिए हैं। मामले में ब्योरे के साथ हलफनामा दाखिल करने के लिए सरकार व केजीएमयू को और समय दिया गया है। अगली सुनवाई आठ दिसंबर को होगी।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति राजन रॉय व न्यायमूर्ति राजीव भारती की खंडपीठ ने यह आदेश वी द पीपल संस्था की जनहित याचिका पर दिया है। कोर्ट ने पिछली सुनवाई पर केजीएमयू के कुलपति समेत एसजीपीजीआई व आरएमएल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के निदेशकों को खुद या नामित अधिकारी की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई के दौरान उपस्थित होने के लिए कहा था। कोर्ट ने पहले भी राजधानी के सभी सरकारी मेडिकल संस्थानों और अस्पतालों के वेंटिलेरों का विस्तृत ब्योरा हलफनामे पर पेश करने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद राज्य सरकार और केजीएमयू की ओर से हलफनामे दाखिल नहीं हुए। इस पर कोर्ट ने और समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed