{"_id":"67e84e3e8b481cf4680b6682","slug":"the-couple-duped-a-man-of-rs-137-crore-in-the-name-of-helping-him-in-his-business-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1136613-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कारोबार में मदद के नाम पर दंपती ने 1.37 करोड़ ऐंठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कारोबार में मदद के नाम पर दंपती ने 1.37 करोड़ ऐंठे
Sun, 30 Mar 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
कारोबार में मदद के नाम पर दंपती ने 1.37 करोड़ ऐंठे
लखनऊ। विभूतिखंड पुलिस ने कैसरबाग निवासी सबा आबिदी, उसके पति गजनफर रिजवी और जैन के खिलाफ 1.37 करोड़ की ठगी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर सुनील सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश चल रही है।
ओमेक्स हाइट्स अपार्टमेंट निवासी कारोबारी हुमा खान के मुताबिक 2019 में उनकी दोस्ती कारोबार के सिलसिले में सबा से हुई थी। सबा पाकिस्तानी कपड़ों का व्यवसाय करती है। सबा ने 2021 दिसंबर में पति के कारोबार में आर्थिक मदद का हवाला देते हुए 25 लाख के पुश्तैनी जेवर और 32 लाख नकद उनसे ले लिए। आरोप है कि 2022 में दंपती ने बहाना बनाकर 80 लाख रुपये और मांगे। हुमा के मुताबिक बेटी के निकाह के लिए बनवाए 80 लाख के जेवर उन्होंने सबा को दे दिए। इसके बदले दंपती ने उन्हें पांच चेक दिए जो बाउंस हो गए। विरोध पर उनकी बेटी की हत्या करने की धमकी दी।
जमीन के नाम पर ननदोई ने 35 लाख हड़पे
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी निवासी महिला ने प्रयागराज निवासी ननदोई पर जमीन के नाम पर 35 लाख की ठगी का आरोप लगाया है। यही नहीं, आरोपी ने उन पर शारीरिक संबंध बनाने का भी दबाव डाला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर अंजनी मिश्र के मुताबिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)