{"_id":"683f5fa2136d441af3003b15","slug":"the-couple-beat-the-old-man-and-pushed-him-off-the-roof-his-condition-is-critical-lucknow-news-c-13-1-lko1022-1234923-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दंपती ने वृद्ध को पीटकर छत से दिया धक्का, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दंपती ने वृद्ध को पीटकर छत से दिया धक्का, हालत गंभीर
विज्ञापन
लखनऊ। कृष्णानगर में रविवार को दंपती व उसके साथियों ने मानसनगर निवासी वृद्ध बृजेश शुक्ला को बुरी तरह से पीटकर छत से धक्का दे दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कृष्णानगर पुलिस ने सोमवार को दंपती समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
बृजेश की बेटी शीतल के मुताबिक, पड़ोसी पिंटू व उसकी पत्नी रानी से काफी समय से विवाद चल रहा है। रविवार रात 11:45 बजे पिता से आरोपियों की एक बार फिर कहासुनी हो गई। इस दौरान पिंटू, रानी, आरती, डब्बू, कीर्ति, सुमित झगड़ते हुए घर आ धमके और पिता बृजेश को पीटना शुरू कर दिया। खुद को छुड़ाकर पिता जब छत पर भागे तो आरोपी वहां भी पहुंच गए और मिलकर उन्हें छत से नीचे धक्का दे दिया। उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में काफी चोटें आईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर पीके सिंह के मुताबिक वृद्ध की बेटी की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।