फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The connection is of 2 kilowatts, the meter is generating electricity bill of Rs 16

Lucknow News: कनेक्शन दो किलोवाट का, मीटर बना रहा 16 का बिजली बिल

Sun, 20 Jul 2025 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
The connection is of 2 kilowatts, the meter is generating electricity bill of Rs 16
बिजली ​शिविर में पहुंचे उपभोक्ता।
लखनऊ। बिजली विभाग के समाधान शिविरों में भी उपभोक्ताओं की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। ताजा मामला न्यू आलमबाग उपखंड के सिंगारनगर उपकेंद्र के शिविर का है, जहां ब्रह्मनगर निवासी लवकुमार मिश्रा की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


लवकुमार मिश्रा के घर दो किलोवाट का कनेक्शन है, लेकिन मीटर 16 किलोवाट का लोड दिखा रहा है। इस गड़बड़ी के चलते उनका बिजली बिल 1,000 से बढ़कर 4,000 रुपये तक पहुंच गया है। उन्होंने 13 मई से एसडीओ नरेंद्र यादव को कई बार शिकायती पत्र और वीडियो साक्ष्य दिए, लेकिन अब तक मीटर की जांच नहीं कराई गई।
विज्ञापन


पिछले बृहस्पतिवार को जब वे फिर शिविर में पहुंचे, तो एसडीओ ने कहा- नया प्रार्थना पत्र दो, तब जांच होगी। मामले पर आलमबाग के एक्सईएन योगेश कुमार जायसवाल ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है, लेकिन अब प्रार्थना पत्र का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्ग महिला की शिकायत शिविर में ही दूर

दुबग्गा की बुजुर्ग महिला प्रतिमा श्रीवास्तव ने शिविर में मीटर के तेज चलने की शिकायत की। एक्सईएन विशाल वर्मा के मुताबिक, उनके घर पहले से ही चेक मीटर लगा था। शिविर में चेक मीटर की रिपोर्ट मंगाकर तुलना की गई, जिसमें कोई अंतर नहीं मिला। रिपोर्ट मिलने के बाद महिला को समझाया गया और उन्होंने 2,392 रुपये का बिल जमा कर दिया।

---

रिटायर्ड डिप्टी एसपी ने सुनाई खरी-खोटी

इंदिरानगर सेक्टर-14 के शिविर में रिटायर्ड डिप्टी एसपी अनीता दुबे ने अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने बताया कि उनके 90 वर्षीय पिता टीपी पांडेय के घर की बिजली तीन दिन से कटी हुई है, जबकि पूरा बिल जमा है। एक्सईएन अभय प्रताप सिंह ने जांच कराई तो पता चला कि प्रीपेड मीटर का रिचार्ज खत्म हो गया था। रिचार्ज कराने के बाद बिजली बहाल कर दी गई।


---

स्मार्ट मीटर से बढ़े बिल से उपभोक्ता परेशान

इंदिरानगर स्थित मानस इन्क्लेव के हरीशंकर ने शिविर में शिकायत की कि उनका बिल पहले 250 से 300 रुपये प्रतिमाह आता था। स्मार्ट मीटर लगने के बाद यह बढ़कर 800-900 रुपये हो गया है। एक्सईएन ने उनकी शिकायत पर चेक मीटर लगाकर जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed