{"_id":"682cebfdc0ad600e4609c32c","slug":"the-condition-of-charbagh-railway-station-no-cold-water-ro-is-failing-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1213378-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारबाग रेलवे स्टेशन का हाल : ठंडा पानी नहीं, दगा दे रहे आरओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारबाग रेलवे स्टेशन का हाल : ठंडा पानी नहीं, दगा दे रहे आरओ
Wed, 21 May 2025 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 21 May 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
आरओ के लिए चारबाग स्टेशन पर लगी लाइन।
लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन पर मुफ्त या सस्ता ठंडा पानी मिलना मुश्किल है। यात्रियों की सुविधा के लिए प्रत्येक प्लेटफॉर्म पर कम कीमत पर ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए चार आरओ लगाए गए हैं, लेकिन सभी सादा या गुनगुना पानी उगल रहे हैं। चार वाटर कूलर भी लगे हैं, लेकिन इनसे इतना गर्म पानी निकलता है कि हाथ लगाना भी मुश्किल होता है।
मंगलवार को यहां कई प्लेटफाॅर्म पर यात्री ठंडे पानी की तलाश में भटकते दिखे। प्लेटफॉर्म नंबर छह और सात पर लगे वाटर कूलर के पास जाकर यात्री बिना पानी भरे लौट रहे थे। यात्रियों का कहना है कि बोतल बंद पानी की बिक्री बढ़ाने के लिए स्टेशन पर पानी के इंतजाम दुरुस्त नहीं रखे गए हैं। यात्री अमन कुमार ने बताया कि ठंडे पानी की तलाश में काफी देर इधर-उधर टहले, लेकिन मिला नहीं। ट्रेन छूटने के डर से वेंडर से पानी खरीदना पड़ा। यात्रियों का कहना है कि रेलवे किराया लेने में कमी नहीं करता, कम से कम पानी जैसी जरूरी सुविधा तो देनी ही चाहिए।
यात्री ज्यादा पानी कम
आरओ संचालक रामबच्चन ने बताया कि आरओ की टंकी में एक बार में 100 लीटर पानी आता है। इसमें फिल्टर से लेकर ठंडा होने तक करीब एक घंटा लग जाता है। टंकी दो से तीन घंटे में ही खाली हो जाती है। यात्री ज्यादा होने की वजह से यह और जल्दी खाली हो रही है। ऐसे में यात्रियों को ठंडा पानी नहीं मिल पा रहा। यहां कुछ और आरओ लगें तो बात बने।