{"_id":"680e84a9cf4b9671010af1da","slug":"the-complainant-did-not-give-a-complaint-the-accused-was-arrested-for-disturbing-the-peace-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1177516-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शिकायतकर्ता ने नहीं दी तहरीर, शांतिभंग में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शिकायतकर्ता ने नहीं दी तहरीर, शांतिभंग में आरोपी गिरफ्तार
Mon, 28 Apr 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने नहीं दी तहरीर, शांतिभंग में आरोपी गिरफ्तार
बख्शी का तालाब। चंद्रिका देवी मंदिर पर शनिवार को श्रद्धालु से पार्किंग बैरियर पर मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपी रतन कुमार निवासी कठवारा को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक कैलाश दुबे ने बताया कि शिकायतकर्ता ने लिखित तहरीर नहीं दी है। आरोपी के खिलाफ शांतिभंग के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार शनिवार की शाम को बाराबंकी के अंकुर व सीमा मंदिर जा रहे थे। आरोप है कि मंदिर से पहले पार्किंग बैरियर पर खड़े आरोपी ने उनकी गाड़ी को देखकर बैरियर गिरा दिया। अंकुर ने ब्रेक लगाया तो उनके हाथ व सीमा के माथे पर चोट लग गई। अंकुर ने डीसीपी दफ्तर में घटना की सूचना दी। इसके बाद वह बीकेटी थाने पहुंचे और अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक कैलाश दुबे को पूरी घटना बताई। उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी।
पहले भी हो चुकी है श्रद्धालुओं के साथ मारपीट
बीते सात अप्रैल को अलीगंज के त्रिवेणीनगर शिवलोक निवासी पीयूष शर्मा दोपहर 12 बजे चंद्रिका देवी मंदिर गए थे। वहां उनके साथ बड़ी बहन पूजा शर्मा, छोटा भाई ईशान शर्मा, प्रिंस शर्मा, दोस्त रंजीत कश्यप और उनकी छोटी बहन पूर्णिमा कश्यप, उनके छोटे भाई आशीष कश्यप भी आए थे। प्रसाद खरीदने को लेकर कुछ दुकानदारों ने उनके साथ मारपीट की थी। इस मामले पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था।