फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The company is committing fraud in collecting user charges.

Lucknow News: यूजर चार्ज जमा करने में कंपनी कर रही घोटाला

Fri, 15 May 2026 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
The company is committing fraud in collecting user charges.
नगर निगम। - फोटो : नगर निगम।
लखनऊ। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के एवज में वसूल किए जाने वाले यूजर चार्ज में बड़े पैमाने पर घपला हो रहा है। नगर निगम के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक की जांच में यह सामने आया है कि निजी कंपनी लखनऊ स्वच्छता अभियान (रामकी ) यूजर चार्ज तो वसूल कर रही है, लेकिन पूरा शुल्क नगर निगम में जमा नहीं कर रही है। एक वार्ड में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां पर यूजर चार्ज वसूला गया, लेकिन नगर निगम में जमा नहीं किया गया।
विज्ञापन

यूजर चार्ज की वसूली में गड़बड़ी की शिकायतों को देखते हुए नगर निगम ने जांच कराई। इसके लिए सफाई एवं खाद्य निरीक्षक जितेंद्र वर्मा ने नगर निगम के जोन चार में आने वाले गोमती नगर विस्तार इलाके के खरगापुर सरसवां वार्ड में कई जगहों पर जाकर जांच की। इसमें पता चला कि रामकी के कर्मचारी यूजर चार्ज तो वसूल रहे हैं, लेकिन रसीद नहीं देर रहे हैं। ऐसे में वह यूजर चार्ज हड़प कर रहे हैं।
विज्ञापन

सफाई एवं खाद्य निरीक्षक की ओर से जो रिपोर्ट नगर निगम प्रशासन को कार्रवाई के लिए भेजी गई उसमें बताया गया है कि 12 मई को खरगापुर सरसवां वार्ड में एनआईए संस्था से प्रति माह 3200 रुपये और ओमेक्स आर वन से प्रतिमाह 50000 रुपये का यूजर चार्ज वसूल रहे हैं, लेकिन उसकी रसीद रामकी के कर्मचारी भवनस्वामियों को नहीं दे रहे हैं। इससे साफ है कि वसूला जा रहा यूजर चार्ज नगर निगम के कोष में जमा नहीं किया जा रहा है। इसके बजाय संस्था यह पैसा खुद ले रही है। धांधली रोकने के लिए नगर निगम प्रशासन ने दो साल पहले एप बनाने की बात कही थी, लेकिन यह अब तक नहीं बन पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस समय तय किया गया था कि यूजर चार्ज ऑनलाइन और डिजिटल पेमेंट के जरिये ही लिया जाएगा। भवनस्वामी को मोबाइल पर ई रसीद भी जाएगी। यूजर चार्ज की रसीद पर यह भी दर्ज रहेगा कि कौन सी गाड़ी किस घर पर कूड़ा लेने जाती है उसका नंबर भी रसीद पर डाला जाएगा, लेकिन यह सब कागज पर ही रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed