फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The commissioner withheld the salaries of 15 employees found absent.

Lucknow News: कमिश्नर ने अनुपस्थित मिले 15 कर्मियों का वेतन रोका

Wed, 18 Feb 2026 02:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
The commissioner withheld the salaries of 15 employees found absent.
कमिश्नर ने अनुपस्थित मिले 15 कर्मियों का वेतन रोका।
लखनऊ। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने मंगलवार को काकोरी खंड विकास कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर की जांच की, जिसमें 15 अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इस पर मंडलायुक्त ने सभी का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों की जीपीएफ और सर्विस बुक की भी जांच की गई। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी कर्मचारियों की प्रविष्टियां समय से पूरी की जाएं और सभी रिकॉर्ड अपडेट रखे जाएं। इसके अलावा ब्लॉक परिसर में साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था की स्थिति पर नाराजगी जताई। संबंधित अधिकारियों को तत्काल समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने और कार्यालय परिसर को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed