लखनऊ। डालीगंज स्थित लल्लूमल घाट पर मंगलवार को महाकवि सूरदास की जयंती मनाई गई। लोक संस्कृति शोध संस्थान की ओर से आयोजित लोक चौपाल में सूरदास के भक्ति पदों पर हुईं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। चौपाल की अध्यक्षता विमल पंत ने की। प्रभारी अर्चना गुप्ता ने देव आह्वान से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्थान के अध्यक्ष जीतेश श्रीवास्तव ने सूरदास की भक्ति भावना को आदर्श बताया। निवेदिता भट्टाचार्य के निर्देशन में सौम्या गोयल, प्रवीण गौर सहित कई कलाकारों ने सामूहिक प्रस्तुति दी। भूमि पांडेय और परी सिंह ने राधा राधा... गीत पर नृत्य किया। लोकगायिका नीरा मिश्रा ने यशोदा हरि पालने झुलावें... की प्रस्तुति दी। बबीता साहू, रीता पांडेय, अलका चतुर्वेदी, अरुणा उपाध्याय और शशि कुकरेजा ने भी प्रस्तुतियां दीं। संस्थान की सचिव डॉ. सुधा द्विवेदी ने बताया कि देवेश्वरी पंवार, नीरू वर्मा, संगम मौर्या सहित कई अन्य कलाकारों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष शिखा राज, सत्यप्रकाश साहू और वरिष्ठ कलाकार राजेंद्र विश्वकर्मा हरिहर, कृष्णा सिंह, अनुराग साहू और एसके गोपाल आदि मौजूद रहे।

सूरदास के पदों में उतरे कृष्ण भक्ति के रंग

सूरदास के पदों में उतरे कृष्ण भक्ति के रंग