फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The collection team is cutting off electricity, while the distribution engineers are facing criticism.

Lucknow News: कलेक्शन टीम काट रही बिजली, खरी-खोटी सुन रहे वितरण के इंजीनियर

Tue, 17 Feb 2026 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
The collection team is cutting off electricity, while the distribution engineers are facing criticism.
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। बिजली विभाग में वर्टिकल व्यवस्था लागू हुए तीन महीने बीत चुके हैं, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा उपभोक्ताओं और फील्ड इंजीनियरों को भुगतना पड़ रहा है। कलेक्शन और वितरण इकाइयों के बीच तालमेल की कमी से राजधानी की बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है।
विज्ञापन

सबसे बड़ी समस्या यह है कि कलेक्शन इकाई के जेई, एई और एक्सईएन के मोबाइल नंबर अब तक 1912 हेल्पलाइन सिस्टम में दर्ज नहीं किए गए हैं। जब कलेक्शन टीम किसी बकायेदार की बिजली काटती है और उपभोक्ता बिल भरने के बाद सप्लाई शुरू कराने के लिए 1912 पर कॉल करता है, तो वहां से उपकेंद्र (वितरण इकाई) के इंजीनियरों का नंबर दे दिया जाता है।
विज्ञापन


उपकेंद्र के इंजीनियरों के पास ऑनलाइन बिजली चालू करने का अधिकार ही नहीं है। जब वे मना करते हैं, तो उपभोक्ता उनसे अभद्रता करते हैं। दूसरी ओर, कलेक्शन इकाई के जिम्मेदार इंजीनियर उपभोक्ताओं का फोन ही नहीं उठाते।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वर के नाम पर लौटाए जा रहे उपभोक्ता

राजधानी के कई बिलिंग केंद्रों पर समय से बिल जमा नहीं हो पा रहे हैं। कई केंद्रों पर ऑपरेटर ''सर्वर ठप'' होने का बहाना बनाकर उपभोक्ताओं को लौटा देते हैं, जिससे राजस्व वसूली पर बुरा असर पड़ रहा है।


जनसुविधा केंद्रों पर वॉलेट का संकट

जनसुविधा केंद्रों के जरिये बिल जमा करने वालों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। केंद्रों के संचालक समय पर अपना डिजिटल वॉलेट रिचार्ज नहीं करते। नियम यह है कि जितना बिल जमा होगा, उतनी राशि वॉलेट से विभाग के खाते में जाती है। वॉलेट खाली होने के कारण उपभोक्ताओं को एक केंद्र से दूसरे केंद्र भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed