फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The cold of the night shook us, relief came during the day

Lucknow News: रात की सर्दी ने झकझोरा, दिन में मिली राहत

Sat, 11 Jan 2025 08:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 08:26 PM IST
विज्ञापन
The cold of the night shook us, relief came during the day
ठंड के बीच जिला अस्पताल में बैठीं महिलाएं। - फोटो : ठंड के बीच जिला अस्पताल में बैठीं महिलाएं।
रायबरेली। धूप निकलने लगी है तो दिन का तापमान औसत से अधिक हो गया है, जिससे सर्दी से राहत मिलने लगी है। हालांकि, न्यूनतम तापमान लगातार दो दिन से लुढ़क रहा है, जिस कारण रात में सर्दी का सितम बढ़ गया है। हालत यह है कि रात के समय सड़क पर सफर करना मुश्किल है। रात में ही पाला का जोर है, जिससे फसल को भी नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह घना कोहरा रहा और कड़ाके की सर्दी रही। यह सिलसिला सुबह आठ बजे तक रहा, उसके बाद कोहरा छंट गया और धूप निकली तो लोगों को राहत मिली। बाजारों में भी रौनक रही। शाम होने से पहले से ही लोगों ने बाहर के कामकाज निपटा लिए और चार बजे के बाद धुंध छाने के साथ ही ज्यादातर लोग घरों के अंदर ही रहे। अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री रहा। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि रात के तापमान में कमी आ रही है, जिससे गलन अधिक है। हवा में भी बदलाव आ रहा है, इससे बारिश की भी संभावना है।
विज्ञापन


हर दिन बदल रहा मौसम
मौैसम का हाल यह है कि हर दिन वह बदल रहा है। पहले न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा और वह 11 डिग्री तक पहुंच गया तो दो दिन से यह सामान्य से कम हो गया है। वहीं, अधिकतम तापमान पहले घट रहा था तो अब वह बढ़ रहा है। इससे एक असंतुलन कायम हो रहा है। दोनों तापमान के बीच 16 डिग्री का अंतर आ गया है। यह गेहूं की फसल के लिए बहुत अच्छा है, लेकिन आलू, सब्जी और दलहनी फसल को प्रभावित कर रहा है। किसानों का कहना है कि मटर के पौधे में ओस जम रही है, जिससे फलियां बढ़ नहीं रही हैं और रोग भी लग रहा है। आलू की फसल में रोग लगने की संभावना को लेकर जिला उद्यान विभाग पहले ही रोगनाशक दवा के छिड़काव की गाइडलाइन जारी कर चुका है।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed