फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The coaches are jam packed, passengers are sweating in the heat

Lucknow News: बोगियां ठसाठस, गर्मी में पसीने से तरबतर हो रहे यात्री

Wed, 11 Jun 2025 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
The coaches are jam packed, passengers are sweating in the heat
लखनऊ में ट्रेन में भीड़।
लखनऊ। गर्मी में स्लीपर से लेकर एसी बोगियों तक यात्रियों से भरी हुई हैं। आलम यह है कि पैसेंजर पसीने से तरबतर होकर सफर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के चलते ट्रेन में मुसाफिरों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। गोविंद प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया पर शिकायत दर्ज कराई है कि बेगमपुरा एक्सप्रेस (12237) की स्लीपर बोगी एस-10 में वह परिजन संग यात्रा कर रहे थे। स्लीपर कोच में अनाधिकृत रूप से यात्रियों की भीड़ थी, जिससे घुटन पैदा हो रही थी। उनके साथ तेरह साल का बच्चा भी था, जिसकी हालत खराब हो गई। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि जिस बर्थ पर वे बैठे थे, उसके सामने की सीट पर एक व्यक्ति का शव रखा था। ट्रेन लखनऊ से गुजर गई, यात्रियों को शव के बीच मजबूरन सफर करना पड़ा। हालांकि, अफसरों का कहना है कि ट्रेन में शव के होने की कोई भी सूचना यात्रियों ने जीआरपी को नहीं दी।
इसके अतिरिक्त लखनऊ मेल के स्लीपर कोच में यात्रा कर रहे निखिल गुप्ता ने डीआरएम से शिकायत की कि बोगी में जनरल यात्रियों ने कब्जा कर रखा था, जिससे वॉशरूम तक जाने में पसीने छूट गए। दून एक्सप्रेस की थर्ड एसी बोगी बी-1 के यात्री शिवांश पांडेय ने डीआरएम को जनरल यात्रियों से भरी बोगी का वीडियो शेयर करते हुए सवाल किया कि रिजर्वेशन करवाकर सफर करने वालों की सुविधाएं हाशिए पर क्यों हैं।
विज्ञापन


लेटलतीफी से बढ़ीं मुश्किलें
भीषण गर्मी में ट्रेनों की लेटलतीफी से मुश्किलें और भी बढ़ गईं। राजगीर से उधमपुर तक जाने वाली 03221 स्पेशल ट्रेन को चारबाग में सोमवार रात 12:05 बजे पहुंचना था, लेकिन यह ट्रेन मंगलवार दोपहर पौने बारह बजे पहुंची। 12 घंटे की देरी से पहुंचने पर यात्रियों का हाल-बेहाल हो गया। यात्रियों की गर्मी में हालत भी खराब हुई, लेकिन उन्हें मदद नहीं मिली। यात्री राजीव कुमार झा ने बताया कि अयोध्या स्टेशन पर यात्रियों को मदद मिली। डिहाइड्रेशन से निपटने के लिए ओआरएस घोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



Iयात्री सुविधाओं को लेकर मंडल स्तर पर काम हो रहे हैं। ट्रेनों की एसी कूलिंग बनाए रखने के लिए नियमित मेंटेनेंस हो रही है तथा यात्रियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराया जा रहा है। I
I-कुलदीप तिवारी, सीनियर डीसीएम, उत्तर रेलवेI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article