{"_id":"69ee73e4bcb39000dd050e48","slug":"the-closure-of-the-jalalpur-railway-crossing-sparked-public-outrage-and-assurances-of-an-early-opening-were-made-lucknow-news-c-13-lko1070-1711036-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जलालपुर रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से भड़का जनाक्रोश, जल्द खोलने का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जलालपुर रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से भड़का जनाक्रोश, जल्द खोलने का आश्वासन
विज्ञापन
प्रदर्शन करते स्थानीय लोग।
काकोरी। पारा के आलमनगर वार्ड स्थित जलालपुर रेलवे क्रॉसिंग संख्या 219 को 22 फरवरी को रेलवे लाइन मरम्मत के नाम पर बंद किए जाने के बाद क्षेत्रीय जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।रविवार शाम साढ़े चार बजे पार्षद रेखा सिंहऔर पूर्व पार्षद नागेंद्र सिंह के साथ मिलकर बड़ी संख्या में लोग जाम से निजात पाने और एम्बुलेंस, शव वाहन, अग्निशमन वाहन व स्कूल बसों के आवागमन को सुचारु करने की मांग को लेकर एकत्र हुए।
लोगों ने पूर्व पार्षद नागेंद्र सिंह और पार्षद रेखा सिंह से क्रॉसिंग जल्द खुलवाने की अपील की।जनता की समस्या को देखते हुए पार्षद रेखा सिंह ने रेलवे के उच्च अधिकारियों से वार्ता की। मौके पर पहुंचे अधिकारी रोहित सिंह अन्य रेलवे के अधिकारी और पारा इंस्पेक्टर सुरेश सिंह तालकटोरा पुलिस ने स्थिति का जायजा लेकर अपने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया।इस मामले में राजनाथ सिंह के ओएसडी के पी सिंह ने भी हस्तक्षेप करते हुए रेलवे अधिकारियों से बात की, जिसके बाद आश्वासन दिया गया कि जलालपुर रेलवे क्रॉसिंग को जल्द ही खोल दिया जाएगा।
इसके बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों ने लगभग 2 घंटे बाद अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त किया ।विरोध प्रदर्शन में अरविंद सिंह,राहुल ,नमन सिंह ,मनीषा गुप्ता, नमिता, साधना पाठक, सुमन श्रीवास्तव,पिंटू, सर्वेश, कमल शुक्ला, प्रकाश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष सोमेंद्र पांडे, महामंत्री प्रमोद कुमार, सेक्टर संयोजक अरविंद सिंह, संजीव सिंह समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।