फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The clinic operator fled as soon as he learned of the arrival of the investigation team.

Lucknow News: जांच टीम आने की जानकारी लगते ही भाग निकले क्लीनिक संचालक

Tue, 20 Jan 2026 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 20 Jan 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
The clinic operator fled as soon as he learned of the arrival of the investigation team.
आलापुर (अंबेडकरनगर)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों और अस्पतालों को लेकर जारी नोटिस के क्रम में स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष राॅय के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने सोमवार को जहांगीरगंज और रामनगर क्षेत्र में कई स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

संयुक्त टीम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आलापुर और रामनगर के अधीक्षक, एआरओ और बीपीएम शामिल रहे। सबसे पहले रामनगर-चहोड़ा मार्ग स्थित स्व. मेवालाल होम्योपैथिक क्लीनिक का निरीक्षण किया गया। मौके पर कोई क्लीनिक संचालित नहीं मिला। यहां केवल होम्योपैथिक हाल पाया गया, जिसका पंजीकरण अवधेश कुमार गुप्ता के नाम पर दर्ज है। निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की एलोपैथिक दवाएं नहीं मिलीं। इसके बाद टीम ने पाठकपुर स्थित आरजीएस हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया। यहां अस्पताल संचालन के बजाय भवन निर्माण कार्य चलता मिला। मौके पर न तो चिकित्सा सेवाएं मिलीं और न ही मरीज मौजूद थे। आमादरवेशपुर (कौड़ाही) स्थित जेपी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर निरीक्षण के दौरान बंद पाया गया। सुरक्षा कर्मी ने बताया कि बीते चार से पांच माह से यहां कोई गतिविधि नहीं हो रही है। सरावां गांव स्थित एसवीएम हॉस्पिटल भी बंद मिला। केयर टेकर के अनुसार, भवन में केवल स्कूल संचालित हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी निरीक्षण की रिपोर्ट सीएमओ को भेज दी है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष राॅय ने कहा कि नियमों के विरुद्ध संचालित संस्थानों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-------------------
सत्यम सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed