फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The cleanliness system got derailed due to the negligence of the contractor companies

Lucknow News: ठेकेदार कंपनियों की लापरवाही से पटरी से उतरी सफाई व्यवस्था

Thu, 28 Aug 2025 02:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
The cleanliness system got derailed due to the negligence of the contractor companies
जगह-जगह बिखरी गंदगी।
लखनऊ। जोनल स्तर पर अधिकारियों और ठेकेदार कंपनियों की मिलीभगत से राजधानी की सफाई व्यवस्था चरमराने लगी है। विशेष संचारी अभियान के तहत बुधवार को किए गए औचक निरीक्षण में हर जगह गंदगी और लापरवाही सामने आई। आशियाना इलाके में तो एक ही स्थान पर करीब 18 ट्रक कचरा डंप मिला। वहीं, सफाईकर्मी भी अपेक्षित संख्या में मौजूद नहीं पाए गए।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव और मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने जोन-8 के आशियाना और एलडीए कॉलोनी का निरीक्षण किया। यहां सड़कों पर झाड़ू नहीं लगी थी, नालियां चोक थीं और कई जगह कचरे के ढेर लगे मिले। अधिकारियों ने तत्काल गाड़ियां बुलवाकर मौके पर ही 18 ट्रक कूड़ा उठवाया।
विज्ञापन


कंपनियों पर कार्रवाई
सफाई और कचरा उठाने की जिम्मेदारी संभाल रही लायन एनवायरो कंपनी को लापरवाही पर 2 लाख और रामकी (लखनऊ स्वच्छता अभियान) पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी मिली गंदगी

गोमतीनगर विनय खंड-1 और 3
इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे से गोशाला रोड, जानकीपुरम सेक्टर-ए कॉलोनी
अलीगंज सेक्टर-ए, बी और चांदगंज क्षेत्र
बाबू बनारसी दास वार्ड: कैंट रोड, उदयगंज, भुईयां देवी मंदिर, जय नारायण लेन रोड, पुराना किला
कम कर्मचारी मिलने पर इन पर हुई कार्रवाई
टॉप सिक्योरिटी : 10 हजार रुपये
लायंस सिक्योरिटी गार्ड : 10 हजार रुपये
सत्यवान इंटरप्राइजेज : 40 हजार रुपये
वर्षा इंटरप्राइजेज : 20 हजार रुपये

जगह-जगह बिखरी गंदगी।

जगह-जगह बिखरी गंदगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed