फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The city's tallest flyover will become operational before Diwali

Lucknow News: दिवाली से पहले शुरू हो जाएगा शहर का सबसे ऊंचा फ्लाईओवर

Wed, 07 Oct 2026 02:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
The city's tallest flyover will become operational before Diwali
डालीगंज में फ्लाईओवर के काम का निरीक्षण करते एलडीए वीसी। 
लखनऊ। ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के तहत डालीगंज में बन रहा शहर का सबसे ऊंचा फ्लाईओवर दिवाली से पहले शुरू हो जाएगा। इससे डालीगंज से पक्का पुल तक महज दो मिनट में पहुंच जाएंगे। वहीं, बसंतकुंज से समतामूलक चौराहे तक का करीब 12 किलोमीटर का सफर 20 मिनट में पूरा हो जाएगा। यह फ्लाईओवर शुरू होने से करीब 10 लाख की आबादी को राहत मिलेगी। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने मंगलवार को कॉरिडोर का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पक्का पुल (हर्डिंग ब्रिज) से डालीगंज रोटरी के बीच बना यह दो लेन का फ्लाईओवर 1.1 किलोमीटर लंबा है। रेलवे ब्रिज के ऊपर बने इस फ्लाईओवर की जमीन से ऊंचाई करीब 25 मीटर है। इसका ढांचा तैयार है। डामरीकरण और स्ट्रीट लाइट लगवाने का काम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस महीने के अंत तक सभी काम पूरे कराकर दीपावली से पहले फ्लाईओवर चालू करने की योजना है। उम्मीद है कि रक्षामंत्री व सांसद राजनाथ सिंह इसका लोकार्पण करेंगे। इससे पहले रूट का भी उन्होंने ही लोकार्पण किया था। वीसी ने डालीगंज के फ्लाईओवर का निरीक्षण भी किया। इस दौरान पीआईयू के प्रभारी एके सिंह सेंगर, जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह, अधिशासी अभियंता अजीत कुमार एवं मनोज सागर मौजूद रहे।
विज्ञापन

इंटीग्रेटेड रोटरी से दौड़ेगा ट्रैफिक : फ्लाईओवर पर चढ़ने-उतरने वाले ट्रैफिक को सुरक्षित और सुगम रास्ता देने के लिए इंटीग्रेटेड रोटरी बनाई जाएगी। टीले वाली मस्जिद के पास नई रोटरी बनाई जाएगी। मरी माता मंदिर के पास पहले से बनी रोटरी को फिर से डिजाइन कर वाहनों के लिए चार लेन की जगह तैयार की जाएगी। इसकी डिजाइन आईआईटी बीएचयू व वीएनआईटी नागपुर की संयुक्त टीम से सर्वे कराकर तैयार कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed