{"_id":"69d57332a4e4046ca2006fae","slug":"the-citys-sanitation-system-is-in-shambles-with-garbage-rotting-on-the-streets-lucknow-news-c-13-lko1096-1680855-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शहर की सफाई व्यवस्था चौपट, सड़कों पर सड़ रहा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शहर की सफाई व्यवस्था चौपट, सड़कों पर सड़ रहा कूड़ा
विज्ञापन
शहर में विभिन्न जगहों पर पड़ा कूड़ा।
लखनऊ। निजी कंपनियों और नगर निगम के जिम्मेदारों की ढिलाई से शहर की सफाई व्यवस्था चौपट हो रही है। न तो झाड़ू लग पा रही और न ही घरों और सड़कों से कूड़ा उठ पा रहा है। नगर निगम मुख्यालय से चंद कदम दूर हजरतगंज और लालबाग जैसे इलाकों में भी कूड़ा नहीं उठ रहा है। अमर उजाला की टीम ने मंगलवार को कई इलाकों की पड़ताल की तो सड़क पर कूड़े का ढेर लगा मिला।
लालबाग में नावेल्टी सिनेमा से हरिओम मंदिर जाने वाली सड़क पर खड़ी ट्रॉली में कूड़ा भरा था। उसके आगे निशात हाॅस्पिटल के पीछे अपार्टमेंट के सामने भी सड़क पर कूड़ा पड़ा था। हजरतगंज पार्किंग के अंदर भी बाउंड्रीवॉल के पास कूड़ा जमा मिला। डालीगंज में रेलवे क्राॅसिंग के पास सड़क पर भारी मात्रा में दोपहर तक कूड़ा पड़ा था। अलीगंज में केंद्रीय भवन के सामने के पड़ाव घर और गोयल चौराहे के पास सेक्टर आई में पड़ाव घर पर कूड़ा दोपहर तक पड़ा था। अलीगंज में एलडीए स्टेडियम के सामने तो करीब 10 दिनों से कूड़े का ढेर लगा है।
शर्तों के साथ पार्षद दे रहे रामकी को सफाई का काम
सफाई में लगातार लापरवाही बरतने के कारण पार्षद अब रामकी कंपनी (लखनऊ स्वच्छता अभियान) को शर्तों के साथ काम दे रहे हैं। जानकारों के मुताबिक, करीब दो साल पहले जब कंपनी आई थी, तभी से पार्षद वार्ड के अंदर की इसे सफाई का काम देने का विरोध कर रहे हैं, मगर कंपनी पर कुछ प्रभावशाली लोगों का हाथ होने के कारण उनका विरोध ठंडा पड़ गया है। पार्षदों का कहना है कि अगर तीन महीने तक कंपनी का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा तो काम वापस ले लिया जाएगा। उन्होंने मानक के तहत कर्मचारी लगाने और नालियों की सफाई सही से करने की शर्त भी जोड़ी है।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्षद बोले- ध्वस्त है सफाई व्यवस्था
कांग्रेस पार्षद मुकेश सिंह चौहान ने नगर निगम का निजी कंपनी पर कोई जोर नहीं चल रहा है। कंपनी मनमानी कर रही है। इस वजह से पूरे शहर की सफाई व्यवस्था चौपट हो रही है। घरों से छह-छह दिनों से कूड़ा नहीं उठा रहा है। पड़ाव घरों का भी हाल खराब है।
Iसफाई व्यवस्था में सुधार के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों से कहा गया है कि वह फील्ड में रहें और जहां भी कूड़ा उठान की समस्या हो, उसे दूर कराएं। लापरवाही पर कार्रवाई भी की जाएगी। निजी कंपनियों को भी कड़े निर्देश दिए गए हैं।I
I- गौरव कुमार, नगर आयुक्तI