{"_id":"5988b8514f1c1bc7448b4797","slug":"the-child-fall-in-drainage-was-not-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 ट्रक कचरा निकलने के बाद भी नहीं मिला नाले में गिरा मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 ट्रक कचरा निकलने के बाद भी नहीं मिला नाले में गिरा मासूम
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
नाले में बच्चे को खोजते नगर निगम कर्मचारी
रिवरबैंक कॉलोनी के पास नाले में गिरे बच्चे की तलाश में नगर निगम की टीम सोमवार को पूरे दिन जुटी रही। 50 कर्मचारी, दो जेसीबी मशीनें लगाई गईं।
विज्ञापन
24 घंटे में नाले से 25 ट्रक कचरा निकला, पर मासूम नावेद (4) का पता नहीं चला। मंगलवार को भी नगर निगम की टीम बच्चे की तलाश में नाला खंगालेगी।
मासूम की तलाश ने नगर निगम के नालों की सफाई के दावों और सुरक्षा के इंतजामों की पोल खोल दी है।
अपर नगर आयुक्त नंदलाल दावा करते हैं कि नगर निगम की टीम रविवार रात से ही सर्च ऑपरेशन में लग गई थी। कूड़ा छानने वाली जेसीबी मशीन लगाकर नाले की सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
इससे नाले में फंसे हुए कूड़े को ऊपर सतह से अलग कर दिया जाता है। वहीं नाले की तलहटी से सिल्ट निकालने केलिए दूसरी जेसीबी मशीन काम कर रही है।
नगर निगम की टीम का कहना है कि रिवरबैंक कॉलोनी से गोमती नदी की दूरी बहुत कम है। करीब एक किमी बाद ही गोमती नदी में नाला गिरता है।
यहां पंपिंग स्टेशन से नाले के पानी को नदी में छोड़ा जाता है। ऐसे में काफी आशंका है कि तेज बहाव में बच्चा बहकर गोमती नदी में चला गया हो।
दुर्घटना के बाद अब सफाई हो रही है। पड़ोसी शाकिब कहते हैं कि कई बार नगर निगम कर्मियों से कहा कि नाले को ढंकने की व्यवस्था की जाए लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
15 साल पहले नाले में ही डूबे आरिफ के भाई सलमान ने कहा कि यहां 40-50 मकान हैं। अब वह स्वयं ही कोई व्यवस्था करेंगे। जिससे कोई हादसा न हो।